बनकटी में 29 वेंडरों को मिला व्यवसाय करने का प्रमाण पत्र, वेंडिंग जोन में मिलेगी व्यवस्थित जगह

बनकटी में 29 वेंडरों को मिला व्यवसाय करने का प्रमाण पत्र, वेंडिंग जोन में मिलेगी व्यवस्थित जगह

 

लवकुश सिंह संवाददाता

अनुराग लक्ष्य न्यूज बस्ती

 

बस्ती। नगर पंचायत बनकटी द्वारा वार्ड संख्या 8 लक्ष्मीबाई नगर, वार्ड संख्या 9 गांधी नगर एवं वार्ड संख्या 1 अंबेडकर नगर में नवनिर्मित वेंडिंग जोन में व्यवसाय करने वाले वेंडरों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए।

 

इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में अधिशासी अधिकारी राहुल यादव ने पप्पू, सुमित्रा, दयाशंकर, निर्मल, सोनू, सफीक, श्रीराम, रण विजय पाल सहित कुल 29 वेंडरों को वेंडिंग जोन में व्यवसाय करने के लिए प्रमाण पत्र प्रदान किया।

 

प्रमाण पत्र वितरण का उद्देश्य पटरी दुकानदारों एवं छोटे व्यापारियों को व्यवस्थित स्थान उपलब्ध कराना तथा उनके व्यवसाय को सुचारु रूप से संचालित करने में सहयोग प्रदान करना है। वेंडिंग जोन के माध्यम से जहां छोटे व्यापारियों को रोजगार का बेहतर अवसर मिलेगा, वहीं नगर में यातायात एवं सार्वजनिक व्यवस्था को भी बेहतर बनाने में मदद मिलेगी।

 

कार्यक्रम में अनिल कुमार मौर्य, अमरेश पाल, अतुल पाल, आशीष श्रीवास्तव सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।