डीआईजी संजीव त्यागी ने सरदार पटेल की जयंती पर दिलाई राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता की शपथ
लवकुश सिंह संवाददाता
अनुराग लक्ष्य न्यूज बस्ती
बस्ती। लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के अवसर पर शनिवार, 31 अक्टूबर 2026 को पुलिस उपमहानिरीक्षक बस्ती परिक्षेत्र संजीव त्यागी ने परिक्षेत्रीय कार्यालय में राष्ट्रीय एकता दिवस मनाया।
इस अवसर पर डीआईजी संजीव त्यागी ने सरदार वल्लभभाई पटेल के चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किए। इसके उपरांत उन्होंने कार्यालय के समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों को राष्ट्र की एकता, अखंडता और सुरक्षा बनाए रखने की शपथ दिलाई।
डीआईजी ने सरदार पटेल के जीवन और उनके अतुलनीय योगदान को याद करते हुए कहा कि देश की एकता एवं अखंडता को मजबूत बनाने में उनका योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा। उनके अदम्य साहस, दृढ़ इच्छाशक्ति और कुशल नेतृत्व ने देश को एक सूत्र में पिरोने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
उन्होंने अधिकारियों एवं कर्मचारियों से राष्ट्रीय एकता और अखंडता के मूल्यों को आत्मसात करते हुए अपने कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने का संदेश दिया।
कार्यक्रम में परिक्षेत्रीय कार्यालय के समस्त शाखा प्रभारी, अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।