महाराजगंज चौकी के सामने पलटा ऑटो चालक गंभीर घायल

महाराजगंज चौकी के सामने पलटा ऑटो चालक गंभीर घायल

 

हाईवे देवदूत प्रमोद ओझा व पुलिस ने दिखाई तत्परता घायल को पहुंचाया अस्पताल

 

बस्ती। शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे महाराजगंज चौकी के सामने अनियंत्रित होकर एक ऑटो पलट गया। हादसे में चालक उमेश कुमार निवासी मरौटिया रमया हर्रैया गंभीर रूप से घायल हो गए।सूचना मिलते ही हाईवे देवदूत प्रमोद ओझा मौके पर पहुंचे घायल को अपनी कार से सीएचसी कप्तानगंज पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। प्रभारी निरीक्षक हर्रैया संजय कुमार ने बताया कि घायल के परिजनों को सूचना दे दी गई है। पुलिस ने सड़क से ऑटो हटवाकर यातायात बहाल करा दिया।