पत्रकार पंकज सोनी के निधन से पत्रकारों में शोक की लहर

बस्ती, 2  वरिष्ठ पत्रकार एवं प्रेस क्लब सदस्य पंकज सोनी के आकस्मिक निधन से पत्रकार जगत अत्यन्त मर्माहत है। उन्होंने प्रेस वर्ल्ड इनफारमेशन हिन्दी साप्ताहिक समाचार पत्र की स्थापना की थी, जिसके वे सम्पादक थे। इनका अंतिम संस्कार कल अयोध्या में सरयू तट पर किया गया। वह अपने पीछे दो पुत्र और पत्नी को छोड़ गये हैं।
उनके निधन पर प्रेस क्लब सभागार में आयोजित शोकसभा में वरिष्ठ पत्रकार प्रकाश चन्द्र गुप्ता, दिनेश चन्द्र पाण्डेय, विनोद उपाध्याय, राघवेन्द्र मिश्र, महेन्द्र त्रिपाठी, राजेन्द्र उपाध्याय, चन्द्र प्रकाश शर्मा, सैय्यद जीशान हैदर रिजवी, अनुराग श्रीवास्तव, सुरेश गौतम, राकेश चन्द्र बिन्नू, के0के0 ओझा, विपिन बिहारी त्रिपाठी, वशिष्ठ पाण्डेय, सर्वेश श्रीवास्तव, जयप्रकाश यादव, डा0 सत्यव्रत ने संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि स्व0 सोनी के निधन से पत्रकारिता जगत को गहरा आघात पहुंचा हैं।
शोक व्यक्त करने वालों में वरिष्ठ पत्रकार राजेन्द्र नाथ तिवारी, प्रदीप चन्द्र पाण्डेय, ब्रजेश पाण्डेय, हरिशंकर त्रिपाठी, स्कन्द शुक्ला, नीरज श्रीवास्तव, आलोक मणि त्रिपाठी, जयंत मिश्र, कृष्णदेव मिश्र ने कहा कि पंकज सोनी की समाज में एक अच्छी छवि थी।
इसी क्रम में जिला सूचना कार्यालय बस्ती में मान्यता प्राप्त पत्रकार पंकज सोनी के आकस्मिक निधन पर शोक सभा का आयोजन किया गया तथा 2 मिनट का मौन रखा गया। इस अवसर पर सहायक सूचना निदेशक प्रभाकर तिवारी के साथ कार्यालय के समस्त स्टाफ उपस्थित रहे।
पंकज सोनी के निधन पर वरिष्ठ पत्रकार लक्ष्मी नरायन पाण्डेय, मजहर आजाद, अमित सिंह, डा0 वी0के0 वर्मा, संजय विश्वकर्मा, राजेश पाण्डेय, संतोष तिवारी, अरूणेश श्रीवास्तव, रमेश चन्द्र मिश्र, मनोज कुमार यादव, रजनीश त्रिपाठी, दिनेश पाण्डेय, डा0 रामकृष्ण लाल जगमग, लालू यादव, रोहित त्रिपाठी, राहुल त्रिपाठी, विश्राम प्रसाद, मो0 अली तवरेज, राकेश तिवारी, सर्वेश श्रीवास्तव तरूण मित्र, अनिल श्रीवास्तव चेतना, संतोष श्रीवास्तव, प्रवीण कुमार पाण्डेय, आशुतोष नारायण मिश्र, सुनील मिश्रा, प्रमोद श्रीवास्तव, जयप्रकाश उपाध्याय, बृजेश शुक्ल, कौशल किशोर श्रीवास्तव, पुनीत दत्त ओझा, वीरेन्द्र पाण्डेय, सुरेन्द्र पाण्डेय, राकेश गिरि, सुदृष्टि नारायण त्रिपाठी, शिवप्रकाश गौड़, धनंजय श्रीवास्तव, अमर वर्मा, संदीप यादव, अनिल सिंह, श्रीमती कमलेश गुप्ता, सोहन सिंह, सुनील पाण्डेय, देवेन्द्र पाण्डेय, गोकरन नाथ पाण्डेय, धनन्जय श्रीवास्तव, अनिल श्रीवास्तव भेलखा, बृजेश प्रताप सिंह, बृजेन्द्र तिवारी, कृष्ण कुमार उपाध्याय, संदीप गोयल, ऐश्वर्य मणि त्रिपाठी, सज्जाद रिजवी, शिवराज सिंह, संजय कुमार अग्रवाल, अभिनव कुमार दूबे, डा0 दिव्या तिवारी, काजी मुनीर अहमद, सुरेश सिंह गौतम, गुलाम नवी आजाद, संजय शुक्ल, संदीप शुक्ल, सरदार जगवीर सिंह, चन्द्रभूषण श्रीवास्तव, उमेश कुमार मद्धेशिया, वसीम अहमद सिद्दीकी, शंहंशाह आलम, रियाज अहमद, अजय श्रीवास्तव, शिवशंकर लाल श्रीवास्तव, अश्वनी शुक्ल, लवकुश सिंह, प्रेमनाथ गौड़, श्रीप्रकाश श्रीवास्तव, इमरान अली, विवेक कुमार चौधरी, संदीप कुमार ओझा, लव कुमार अग्रवाल, पाराशर पाण्डेय, दयाशंकर सिंह, दिनेश सिंह, प्रेरक कुमार मिश्रा, सलामुद्दीन कुरैशी, डा0 आकाश चन्द्र गुप्ता, राजकुमार शुक्ला, राघवेन्द्र सिंह, पारसनाथ मौर्य, आनन्द कुमार गुप्ता, सद्दाम हुसेन, सतीश श्रीवास्तव, लवकुश यादव, हिफाजुर्रहमान, दिलीप पाण्डेय, रचना दूबे, अजय श्रीवास्तव, विकास पाण्डेय, संजय कुमार, रामकुमार, विनीता पाण्डेय, सुभाष पाण्डेय, राधेश्याम दूबे, वीर कुमार तिवारी, माता प्रसाद पाण्डेय, राहुल पटेल, संदीप मद्धेशिया, सर्वजीत सिंह, सतीश मानव, विवेक त्रिपाठी, अब्दुल नईम, विकास पाठक आदि ने शोक व्यक्त किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *