बस्ती के सभी थानों पर मनाई गई सरदार पटेल की 151वीं जयंती, पुलिसकर्मियों ने ली राष्ट्रीय एकता की शपथ

बस्ती के सभी थानों पर मनाई गई सरदार पटेल की 151वीं जयंती, पुलिसकर्मियों ने ली राष्ट्रीय एकता की शपथ

 

पुष्पांजलि अर्पित कर लौह पुरुष के योगदान को किया याद, शांति-सौहार्द और आमजन की सुरक्षा का लिया संकल्प

 

लवकुश सिंह संवाददाता

अनुराग लक्ष्य न्यूज बस्ती

 

बस्ती। लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती (राष्ट्रीय एकता दिवस) के अवसर पर शुक्रवार, 31 अक्टूबर को जनपद बस्ती के समस्त थानों पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस दौरान पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सरदार वल्लभभाई पटेल के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर माल्यार्पण किया और उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

 

कार्यक्रम के दौरान देश के प्रथम उप प्रधानमंत्री एवं गृह मंत्री सरदार वल्लभभाई पटेल के राष्ट्र निर्माण तथा देश के एकीकरण में दिए गए ऐतिहासिक योगदान को याद किया गया। सभी थानों के प्रभारी निरीक्षक एवं थानाध्यक्षों ने उपस्थित पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं सुरक्षा बनाए रखने की शपथ दिलाई।

पुलिसकर्मियों ने संकल्प लिया कि वे सरदार पटेल के आदर्शों का अनुसरण करते हुए समाज में शांति, सौहार्द और भाईचारे की भावना को मजबूत करेंगे। साथ ही आमजन की सुरक्षा, कानून-व्यवस्था बनाए रखने और देश की एकता एवं अखंडता की रक्षा के लिए सदैव तत्पर रहेंगे।

 

राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर आयोजित इन कार्यक्रमों के माध्यम से पुलिसकर्मियों ने लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल के विचारों और आदर्शों को आत्मसात करने का संदेश दिया।