मंडलायुक्त वैभव श्रीवास्तव ने दिलाई राष्ट्रीय एकता दिवस की शपथ, सरदार पटेल को किया नमन
लवकुश सिंह संवाददाता
अनुराग लक्ष्य न्यूज बस्ती
बस्ती । भारत रत्न लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती के अवसर पर शनिवार को आयुक्त सभागार में राष्ट्रीय एकता दिवस मनाया गया। इस अवसर पर मंडलायुक्त वैभव श्रीवास्तव ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को राष्ट्रीय एकता दिवस की शपथ दिलाई। उन्होंने सरदार वल्लभभाई पटेल के चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय एकता दिवस के महत्व को रेखांकित किया गया। सरदार पटेल के राष्ट्र के प्रति समर्पण, दृढ़ इच्छाशक्ति और देश की एकता एवं अखंडता को मजबूत बनाने में उनके ऐतिहासिक योगदान को याद किया गया। इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने देश की एकता, अखंडता और सुरक्षा बनाए रखने तथा राष्ट्र की आंतरिक सुरक्षा को मजबूत करने के लिए अपना योगदान देने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में अपर आयुक्त (न्यायिक) सुरेन्द्र प्रसाद यादव, अपर आयुक्त (प्रशासन) मनोज कुमार तिवारी, संयुक्त विकास आयुक्त निर्मल कुमार द्विवेदी, उप निदेशक पंचायत हरिकेश बहादुर, उप श्रमायुक्त श्रीमती रचना केशरवानी, वैयक्तिक सहायक बजरंग बली पाण्डेय, प्रशासनिक अधिकारी संतोष कुमार पाण्डेय सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

इसके अलावा वरिष्ठ सहायक जितेन्द्र कुमार श्रीवास्तव, शमीम अहमद, अमित उपाध्याय, शैलेश श्रीवास्तव, राजेश रसाल, अनुपम चौधरी, संदीप यादव, सौरभ कुमार, महेन्द्र कुमार, आफताब अहमद, ओम प्रकाश चौधरी, सुहेल अहमद, पवन यादव, आलोक सिंह, शलभ श्रीवास्तव, संजय श्रीवास्तव एवं मुमताज अहमद सहित बड़ी संख्या में कर्मचारी मौजूद रहे।