मोरवा के प्रख्यात युवा साहित्यकार प्रकाश राय का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में हुआ दर्ज
बिहार/समस्तीपुर/मोरवा – जिले के मोरवा प्रखंड के सारंगपुर पूर्वी पंचायत के कृषक उपेन्द्र राय व धार्मिक महिला कुमारी निशा सिन्हा के होनहार सुपुत्र, प्रख्यात युवा साहित्यकार, कवि, दार्शनिक व समाजसेवी का नाम अंतर्राष्ट्रीय साहित्यिक व सामाजिक सेवाओं के आधार पर लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड, इंग्लैंड (यूके) में दर्ज किया गया। साथ ही इनके पैतृक ग्राम सारंगपुर, प्रखंड मोरवा, जिला समस्तीपुर, राज्य बिहार का भी नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड, इंग्लैंड (यूके) में दर्ज किया गया। इसके साथ इनके अंतर्राष्ट्रीय साहित्यिक मंच कलम मेरी पहचान वैश्विक साहित्यिक परिवार (रजी.) का भी नाम दर्ज किया गया। प्रकाश राय को लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड यूरोपियन यूनियन हेड रिपब्लिक ऑफ क्रोशिया के डाॅ. इवान गेसिना के द्वारा प्रदान किया गया। जबकि, इंटरनेशनल चेयरमेन ऑफ़ इंडिया डाॅ. अविनाश डी सकुन्डे माध्यम रहे। ऐसा विश्व स्तरीय कीर्तिमान स्थापित कर प्रकाश राय ने जिले सहित सम्पूर्ण बिहार व भारत का नाम रोशन किया।
विदित हो कि अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाने वाले प्रकाश राय जो कि पूर्व में भी वर्ष 2022 में हिंददेश परिवार व साहित्योदय साहित्यिक संस्था (भारत) के तत्वावधान में आयोजित विश्व स्तरीय वर्चुअल कवि सम्मेलन आयोजन में प्रतिभागी होकर विश्व स्तरीय वर्चुअल कवि सम्मेलन में विश्व रिकॉर्ड कीर्तिमान स्थापित किया। उसी वर्ष 2022 में बुलंदी साहित्यिक संस्था (उत्तराखंड- भारत) के तत्वावधान में आयोजित विश्व स्तरीय वर्चुअल कवि सम्मेलन में विश्व स्तरीय कवि सम्मेलन आमंत्रण पत्र प्राप्त होने पर दूसरी बार प्रतिभागी होकर विश्व रिकॉर्ड बनाकर कीर्तिमान स्थापित किया।
अभी हाल में ही अंतर्राष्ट्रीय सामाजिक संस्था एमजीजीपी इंडिया फाउंडेशन के यूएसए ग्लोबल डायरेक्टर डॉ.माइक लिटमैन ने प्रकाश राय को ग्लोबल अंबेसडर के पद मनोनयन प्रमाण पत्र प्रदान कर मनोनीत किया तथा अंतर्राष्ट्रीय गाँधी पीस सम्मान से भी सम्मानित किया।
इससे पूर्व विश्व के लगभग बीस-पच्चीस देशों मैक्सिको (नाॅर्थ अमेरिका), यूएसए, ब्राजील, फिलिस्तीन, ढाका (बांग्लादेश), घाना (अफ्रीका), मिस्र, पाकिस्तान, सउदी अरब, अल्बानिया, नाइजीरिया, इंडोनेशिया आदि ने अंतर्राष्ट्रीय सम्मान पत्र प्रदान किया। कुल मिलाकर अबतक भारत सहित विदेशों से इन्हें सैकड़ों अंतर्राष्ट्रीय सम्मान पत्र से नवाजा गया।
इस ख़ुशी में देश-विदेश के सैंकड़ों अंतर्राष्ट्रीय साहित्यिक व सामाजिक संस्था के ग्लोबल डायरेक्टर, अंबेसडर, अंतर्राष्ट्रीय व राष्ट्रीय लेखक, कवि व दार्शनिकों ने प्रकाश राय के वैश्विक उपलब्धियों पर धन्यवाद ज्ञापित किया तथा बधाई व शुभकामनाएँ भी दी।
मौके पर मोरवा के वर्तमान विधायक रणविजय साहू, लोजपा के युवा नेता अभय सिंह, समस्तीपुर/पूसा के कृषि वैज्ञानिक डॉ. सौरभ कुमार समदर्शी, मध्यप्रदेश के कमिश्नर सौरभ कुमार सुमन (पैतृक आवास बिशनपुर, बेगूसराय, बिहार), ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय के भूतपूर्व वयस्क विभाग के कुलपति व एनडी कालेज के हिन्दी विभाग के प्रोफ़ेसर डॉ. बिन्देश्वर दास, समस्तीपुर कालेज, समस्तीपुर के पीजी विभाग के अंग्रेज़ी के प्रोफ़ेसर डॉ. उमाशंकर साह, कर्पूरी ग्राम कालेज, समस्तीपुर के डिग्री के गणित के प्रोफ़ेसर दिनेश साह, समस्तीपुर के विकासशील इंसान पार्टी के महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष पुष्पा सहनी, युवा भारत विकास संगठन, जंदाहा, वैशाली के सुश्री वर्षा ठाकुर, मातृभाषा हिंदी संगठन, पटना के संस्थापक कुमार लक्ष्मीकांत, रामदुलारी साहित्यकार मंडल, पटोरी, समस्तीपुर के अध्यक्ष विकास कुमार, हरपुर बढेता के भूतपूर्व मुखिया तारा कांत राय उर्फ गौतम राय, मोरवा के जन सुराज के नेता व समाजसेवी जयकृष्ण राय, सरयुग महाविद्यालय के वाणिज्य विभाग के प्रोफ़ेसर जगदीश राय, मुखिया मनोज राय आदि ने प्रकाश राय को बधाई व शुभकामनाएँ दी।