श्रद्धा उत्साह के साथ मनाई गई भगवान बुद्ध की जयंती।
बाबागंज। बाबागंज विकास खण्ड की ग्राम पंचायत उतरार में भगवान बुद्ध की जयंती श्रद्धा भक्ति ,सामाजिक एकता के माहौल में धूमधाम से मनाई गई। कार्यक्रम का आयोजन बाबा साहब स्मारक स्थल पर किया गया, जहां ग्राम प्रधान प्रतिनिधि विनोद यादव सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्र होकर भगवान बुद्ध की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर दीप प्रज्वलित कर बुद्ध को श्रद्धापूर्वक नमन किया।
कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने भगवान बुद्ध के जीवन, उनके सिद्धांतों और उनके द्वारा दिए गए अहिंसा, करुणा एवं सत्य के संदेश पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि आज के समय में भगवान बुद्ध के विचार और भी अधिक प्रासंगिक हो गए हैं, जिन्हें अपनाकर समाज में शांति और भाईचारा स्थापित किया जा सकता है।
इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने भगवान बुद्ध के आदर्शों पर चलने और समाज में प्रेम, सद्भाव व नैतिकता को बढ़ावा देने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में शिक्षक कमलेश गौतम, समाजसेवी अमित मौर्य, बाबूलाल मौर्य, विकास सरोज, संदीप यादव, साजन सरोज व अरमान गौतम, आदर्श गौतम, राहुल गौतम, राहुल गौतम, राम आसरे गौतम सहित अनेक गणमान्य लोग और ग्रामीण मौजूद रहे।।