पुलिस लाइन में विधि-विधान से हुई भगवान विश्वकर्मा की पूजा
लवकुश सिंह संवाददाता अनुराग लक्ष्य न्यूज बस्ती
बस्ती । रिजर्व पुलिस लाइन बस्ती स्थित परिवहन शाखा में गुरुवार को भगवान विश्वकर्मा पूजा का आयोजन हर्षोल्लास एवं पूर्ण विधि-विधान के साथ किया गया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक डॉ. यशवीर सिंह ने परिवहन शाखा में भगवान विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना की।
कार्यक्रम में अपर पुलिस अधीक्षक श्यामकांत, सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी लाइन मानसी दहिया, क्षेत्राधिकारी कलवारी बृजेश कुमार सिंह, प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइन तथा परिवहन शाखा के प्रभारी अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

पूजा के दौरान अधिकारियों और पुलिसकर्मियों ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भगवान विश्वकर्मा का पूजन-अर्चन किया। इसके बाद परिवहन शाखा में मौजूद वाहनों एवं शासकीय उपकरणों की सुरक्षा और सुचारू संचालन के साथ ही जनपद में शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने की कामना की गई।
कार्यक्रम के समापन पर उपस्थित अधिकारियों, पुलिसकर्मियों एवं आगंतुकों को प्रसाद वितरित किया गया।