स्वच्छता अभियान के जरिए दिया स्वच्छ एवं सुंदर नगर पंचायत का संदेश

स्वच्छता अभियान के जरिए दिया स्वच्छ एवं सुंदर नगर पंचायत का संदेश

 

श्री दुर्गा मंदिर एवं शिव मंदिर परिसर में सेवा संकल्प अभियान के तहत हुआ विशेष आयोज

 

लवकुश सिंह संवाददाता

अनुराग लक्ष्य न्यूज बस्ती

 

बस्ती। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर सेवा संकल्प अभियान के तहत पौराणिक श्री दुर्गा मंदिर एवं शिव मंदिर परिसर में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। उत्तर प्रदेश राज्य पंचायत परिषद के प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व ब्लॉक प्रमुख राना दिनेश प्रताप सिंह के नेतृत्व में आयोजित अभियान में मंदिर परिसर एवं आसपास के क्षेत्रों की साफ-सफाई की गई। इस दौरान लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करते हुए नगर पंचायत को स्वच्छ, सुंदर एवं स्वस्थ बनाने का संदेश दिया गया।

नगर पंचायत कार्यालय परिसर में विधिवत पूजा-पाठ का आयोजन कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सुखी, समृद्ध एवं दीर्घायु जीवन की कामना की गई। राना दिनेश प्रताप सिंह ने कहा कि विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने में समाज के प्रत्येक व्यक्ति की भूमिका महत्वपूर्ण है। स्वच्छता स्वस्थ एवं विकसित समाज की आधारशिला है। उन्होंने लोगों से अपने आसपास स्वच्छता बनाए रखने और नगर पंचायत को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने में सहयोग की अपील की।

इस अवसर पर आचार्य पंडित रमेश मिश्र ने भगवान विश्वकर्मा की विधिवत पूजा-अर्चना कर नगर पंचायत के वाहनों एवं चालकों को तिलक लगाकर मंगलकामना की।

कार्यक्रम में सभासद राजेश पाण्डेय, मोहंती दूबे, अखिलेश गुप्ता, राकेश पाण्डेय, देवेंद्र पाण्डेय, संजय पांडे, श्रुति अग्रहरि, आलोक सिंह, नवीन सिंह, मनीष दुबे, शिवम कसौधन, घनश्याम यादव, राजन यादव, मानस पांडे, आदित्य प्रकाश सिंह, राधा, राजकुमारी, सोनी एवं सरोज सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।