अन्तर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस पर आडिटोरियम में आयोजित हुआ कार्यक्रम
मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का हुआ सजीव प्रसारण
बहराइच 01 मई। अन्तर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस के अवसर पर सांसद बहराइच डॉ. आनन्द कुमार गोंड की अध्यक्षता में एम.एल.सी. पदमसेन चौधरी, विधायक बलहा श्रीमती सरोज सोनकर के प्रतिनिधि आलोक जिंदल, अध्यक्ष नगर पालिका परिषद बहराइच के प्रतिनिधि श्यामकरन टेकड़ीवाल व अन्य जनप्रतिनिधियों, मुख्य विकास अधिकारी, जिला विकास अधिकारी व अन्य अधिकारियों की मौजूदगी में कपूरथला परिसर स्थित उत्थान आडिटोरियम में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मा. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जीे के कार्यक्रम का सजीव प्रसारण किया गया।
आडिटोरियम में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मौजूद लोगों, उद्यमियों एवं श्रमिकों को नवीन श्रम संहिताओं तथा श्रम विभाग द्वारा निर्माण श्रमिकों के लिए संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई तथा उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड की योजनाओं अन्तर्गत विभिन्न लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र का वितरण भी किया गया। कार्यक्रम के अन्त में उप श्रम आयुक्त सिद्धार्थ मोदियानी द्वारा सभी उपस्थित का आभार ज्ञापित किया गया।
इस अवसर पर कुलभूषण अरोड़ा, बृजमोहन मातनहेलिया, विनोद अग्रवाल, दीपक कुमार, आशीष, सुमित खन्ना, मनीष मल्होत्रा, प्रमोद डालमिया, सुशील भल्ला सहित अन्य उद्यमी एवं व्यापारी तथा बड़ी संख्या में श्रमिक व लाभार्थी मौजूद रहे
:ःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःः