राकेश कुमार सैनी संयुक्त प्रादेशिक प्रशिक्षण आयुक्त बने

राकेश कुमार सैनी संयुक्त प्रादेशिक प्रशिक्षण आयुक्त बने

 

बस्ती। राकेश कुमार सैनी संयुक्त प्रादेशिक प्रशिक्षण आयुक्त बने, जनपद बस्ती में प्रथम आगमन पर जिला संस्था भारत स्काउट और गाइड उत्तर प्रदेश की तरफ से अंगवस्त्र, बुके और माल्यार्पण कर स्वागत किया गया, बताते चले कि श्री सैनी इससे पूर्व सहायक प्रादेशिक संगठन आयुक्त स्काउट बस्ती मण्डल बस्ती के रूप में अपना योगदान दे रहे थे, इनके बेहतर कार्य योगदान को देखते हुए प्रादेशिक मुख्यायुक्त डॉ प्रभात कुमार के निर्देश के क्रम में प्रादेशिक सचिव आनंद सिंह रावत के द्वारा जारी पत्र के अनुपालन के क्रम में अब राकेश कुमार सैनी संयुक्त प्रादेशिक प्रशिक्षण आयुक्त स्काउट के रूप में प्रादेशिक मुख्यालय गोल मार्केट लखनऊ में योगदान देंगे, अपने उदबोधन में श्री सैनी ने कहा कि प्रादेशिक मुख्यालय के सभी लक्ष्यों को समयानुसार पूर्ण कराना ही हमारी प्राथमिकता रहेगी, जिला सचिव, लीडर ट्रेनर स्काउट डॉ कुलदीप सिंह ने कहा कि कर्मठ और योग्य अधिकारी जिनसे हम सब को प्रेरणा मिलती है उन्हें सम्मानित करते हुए अपार खुशी की अनुभूति होती है,

सहायक प्रादेशिक संगठन आयुक्त बस्ती मण्डल सुषमा यादव ने भारत स्काउट और गाइड उत्तर प्रदेश जिला संस्था बस्ती के सभागार में आयोजित सम्मान समारोह में अपना विचार व्यक्त करते हुए कहा कि श्री सैनी जी जहाँ भी रहें नित नए आयाम कायम करते रहे यही हमारी शुभकामना है। इस अवसर पर जिला प्रशिक्षण आयुक्त स्काउट सहायक लीडर ट्रेनर अजय कुमार वर्मा, ट्रेंनिग काउन्सलर अनूप सिंह आदि लोग मौजूद रहे।