बस्ती 14 अगस्त आर्य समाज गांधीनगर बस्ती में प्रत्येक सप्ताह की भांति इस सप्ताह भी यज्ञ का अनुष्ठान किया गया जिसमें आर्य समाज के पदाधिकारी एवं तमाम विद्वानों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई यज्ञ के बाद सत्येंद्र नाथ श्रीवास्तव ने भजन प्रस्तुत कर सबको भाव विभोर कर दिया इसके उपरांत आर्य समाज के पुरोहित हरिहर मुनि ने ऋग्वेद का पाठ करते हुए कहा की यज्ञ का करना करना नितांत आवश्यक है अगर सबको स्वस्थ रहना है पर्यावरण को शुद्ध रखना है तो प्रत्येक व्यक्ति का धर्म है कि वह यज्ञ करें और दूसरे को भी यज्ञ करने के लिए प्रोत्साहित करें उन्होंने आगे बताया कि यज्ञ करने से मनुष्य मे विवेक को प्रकाश मिलता है और ईश्वर की आराधना में उसका मन लगा रहता है अगर मनुष्य के अंदर विवेक नहीं आया तो उसका जीवन व्यर्थ है, योगी यति के प्राण हमेशा ईश्वर में लगे रहते हैं ।इस यज्ञ अनुष्ठान में राधेश्याम सिंह, मुरलीधर भारती, बृज किशोर ,आशुतोष, प्रणव, अनन्या ,सुभाषआर्य ,राकेश कुमार सिंह ,सत्येंद्र वर्मा विनोद उपाध्याय, सरिता मोदनवाल अनिल गुप्ता, राम अछैबर पांडे सहित अनेक लोग मौजूद थे