🧨🕯️ *दीपावली पर हार्दिक शुभकामनाएं*🧨🕯️
चतुष्पदियां
1
वातावरण निराला कर दो।
मौसम को मतवाला कर दो।
कर्मठता का दीप जलाकर।
चारों तरफ उजाला कर दो।
2
नफरत दूर भगाना होगा।
सच का अलख जगाना होगा।
तूफानों में भी ना बुझे जो,
ऐसा दीप जलाना होगा।
3
मन में लाओ खुशी अपार।
चारों तरफ करो उजियार।
वर्ष-वर्ष पर आया “वर्मा”।
दिया दिवाली का त्यौहार।
4
मन में भाव न कलुषित लाओ।
मानवता का दीप जलाओ।
मगर पटाका लाकर “वर्मा”,
मत तुम अपना हाथ जलाओ।
5
नहीं किसी का मन हो काला।
पिए सभी प्रेम का हाला।
यही कामना करता “वर्मा”,
सबके मन में रहे उजाला।
6.
कैसी घड़ी सुनहली आई।
प्रकृति नटी मन में हरषाई।
आज दिवाली के अवसर पर,
“वर्मा” देता तुम्हें बधाई।
दीपावली पर चतुष्पदियाँ
हर्षित मन से खुशी मनाओ।
अन्तर्मन से कलुष भगाओ।
आज दिवाली के अवसर पर,
समरसता का दीप जलाओ।
तम का बन्धन तोड़ेंगे ।
जन- जन-जन को जोड़ेंगे ।
बच्चों आज प्रतिज्ञा कर लो,
नहीं पटाखा फोड़ेंगे।
खीचों सदा प्रेम का खाका।
और लगाओ खूब ठहाका।
कर लो तुम संकल्प हृदय में,
फोड़ेंगे हम नहीं पटाखा।
दीवाली में खुशी मनाना।
प्रमुदित मन से दीप जलाना ।
खूब खिलौना लाना पापा,
मगर पटाखे मत ले आना।
हर मुश्किल का करो सामना।
नेक हमेशा रहे भावना ।।
हर प्राणी खुशियों मे झूमे,
वर्मा मेरी यही कामना।
*डा. वी. के. वर्मा*
आयुष चिकित्साधिकारी
जिला चिकित्सालय बस्ती