इंजीनियर अरविन्द पाल ने भाजपा जिलाध्यक्ष विवेकानंद मिश्र को दी दीपावली की शुभकामनाएं

– बनकटी नगर पंचायत के अध्यक्ष प्रतिनिधि ने स्नेहिल भेंट कर दी मंगलकामनाएं

बस्ती ( अनुराग लक्ष्य न्यूज ) भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं नगर पंचायत बनकटी के अध्यक्ष प्रतिनिधि इंजीनियर अरविन्द पाल ने दीपावली के पावन अवसर पर बस्ती के लोकप्रिय भाजपा जिला अध्यक्ष श्री विवेकानंद मिश्र के पैतृक आवास पर पहुंचकर उन्हें स्नेहिल भेंट अर्पित की और दीपोत्सव की हार्दिक शुभकामनाएं एवं मंगलकामनाएं दीं।

इस अवसर पर निवर्तमान मंडल अध्यक्ष विवेकानंद शुक्ल, वरिष्ठ भाजपा नेता रमेश अग्रहरि सहित अनेक वरिष्ठ जनप्रतिनिधि एवं पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

इंजीनियर अरविन्द पाल ने कहा कि “दीपों का यह पावन पर्व सभी के जीवन में सुख, समृद्धि और उज्ज्वल भविष्य का प्रकाश फैलाए।”