महेन्द्र कुमार उपाध्याय
अयोध्या धाम ।बड़का पुरवा, माझा दर्शन नगर स्थित अयोध्या धाम में भगवान श्री 1008 लक्ष्मी पूजा समिति द्वारा दीपावली व लक्ष्मी पूजा का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर आयोजित धार्मिक कार्यक्रम में 275 अयोध्या विधानसभा के प्रत्याशी व समाजसेवी सुरेश यादव ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। मुख्य अतिथि सुरेश यादव ने विधिवत मंत्रोच्चार के बीच मां लक्ष्मी का पूजन-अर्चन कर आरती उतारी और समस्त ग्रामवासियों के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि व उत्तम स्वास्थ्य की कामना की। कार्यक्रम में उपस्थित श्रद्धालुओं व स्थानीय निवासियों को संबोधित करते हुए समाजसेवी सुरेश यादव ने कहा कि मां लक्ष्मी की कृपा से सभी के जीवन में खुशहाली और समृद्धि आए। धार्मिक व सामाजिक आयोजन समाज में आपसी भाईचारे और सद्भाव को मजबूत करते हैं। इस अवसर पर पुजारी कुलदीप यादव गोलू व पुजारी प्रमोद यादव ने मुख्य अतिथि को प्रसाद एवं अंगवस्त्र भेंटकर सम्मानित किया। आयोजन में रामजनम यादव, दीपू यादव, शिव मंगल यादव (एडवोकेट), रवि यादव (राधे राधे), क्षेत्र पंचायत सदस्य कर्मवीर यादव, सिकंदर यादव, सुरेन्द्र यादव, सुनील यादव (पप्पू), रामजी यादव, राम कुमार यादव, तिलक राम यादव, संदीप यादव, सुखराम यादव, शिव कुमार यादव, रामविलास यादव, रमेश यादव, शिव कुमार यादव तथा विनोद कुमार यादव (खुन खुन) सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण व श्रद्धालु उपस्थित रहे।