अम्बेडकर नगर ।जनपद में गत दो दिनों से हो रही लगातार वर्षा को दृष्टिगत रखते हुए मुख्य विकास अधिकारी अम्बेडकरनगर के निर्देश पर जनपद में स्थापित 38 गोवंश आश्रय स्थलों पर जल-भराव एवं जल प्लावन के स्थिति की समीक्षा की गयी। विकास भवन में स्थापित नियंत्रण कक्ष से सभी गोशालाओं की सतत् निगरानी करायी जा रही है।दिनांक 04.08.2025 को मिशन मोड में सभी उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारियों एवं पशु चिकित्साधिकारियों द्वारा स्थिति पर प्रभावी नियंत्रण हेतु समस्त गो आश्रय स्थलों का भौतिक निरीक्षण किया गया। जनपद में अभी तक किसी भी गो आश्रय स्थल पर जल-भराव की स्थिति नही पायी गयी। गोवंशों के भरण-पोषण हेतु भूसा, हरा चारा एवं पशु आहार की पर्याप्त मात्रा में व्यवस्था पूर्व में ही कर ली गयी है। पशुपालन विभाग की टीम किसी भी आपात कालीन स्थिति से सामना करने के लिए तैयार है। स्वयं मुख्य पशु चिकित्साधिकारी अम्बेडकरनगर द्वारा विकास खण्ड अकबरपुर के सैदपुर भितरी एवं हरखपुर कौड़हा तथा विकास खण्ड जलालपुर के पतोहागानेपुर गो आश्रय स्थल का निरीक्षण किया गया, गोशाला में सभी व्यवस्थाएं अनुकूल पायी गयी। वर्षा अधिक होने के कारण कुछ गोशालाओ में कीचड़ एवं थोड़ा बहुत जल-जमाव की स्थिति पायी गयी, जिसे सुधारने हेतु संबंधित पंचायत सचिव/ग्राम प्रधान को निर्देशित किया गया। जनपद में बाढ़ से बचाव हेतु पशु पालन विभाग द्वारा सभी व्यवस्थाएं कर ली गयी है। बाढ़ में पशुधन सर्वाधिक गला घोटू रोग से प्रभावित होता है, जिसके बचाव के लिए पूर्व में ही टीकाकरण करा दिया गया है। किसी कारणवश छूटे हुए पशुओं को चिन्हित कर टीकारण कराया जा रहा है। बाढ़ में चारे की किल्लत होने पर भूसा आपूर्ति के लिए टेण्डर करा लिया गया है। आवश्यकता पड़ने पर चारे हेतु तत्काल भूसे की आपूर्ति करा दी जायेगी। बाढ़ से भचाव हेतु पशुपालन विभाग द्वारा टीमे तैयार कर ली गयी है तथा जनपद में पर्याप्त मात्रा में सभी दवाएं भी उपलब्ध है।