खाद की लाइन से बाहर कर देने, मारपीट कर कपड़ा फाड़ देने का आरोप

 

बस्ती। रुधौली थाना क्षेत्र के छितही प्रहलाद गांव निवासी भोला यादव ने चार लोगों पर गाली देते हुए मारने पीटने, कपड़ा फाड़ देने, जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है।
पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि वह सहकारी समिति छपिया रघुवंश पर खाद लेने गया था। खाद लेने के लिए वह लाइन मे खड़ा था कि दुधराक्ष निवासी अशोक कुमार, जगन्नाथ चौधरी, राम चन्द्र चौधरी, दिनेश चौधरी ने उसे लाइन से ढकेल कर बाहर कर दिया, गाली देते हुए उसे लात, घूसा से मारा पीटा, उसका कपड़ा फाड़ दिया और जान से मारने की धमकी दी। तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की सुसंगत धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर पुलिस मामले की विवेचना कर रही है।