बस्ती । कोतवाली थाना क्षेत्र के मूड़घाट स्थित देशी शराब की दुकान से शराब और नगदी की चोरी करने के मामले में संलिप्त दो सगे भाइयों को गिरफ्तार कर पुलिस ने उनके पास से चोरी गए शराब की बरामदगी की है।
वाल्टरगंज थाना क्षेत्र के गनेशपुर निवासी विनोद कुमार ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि मूड़घाट स्थित देशी शराब की दुकान की कुंडी तोड़कर छमिया ब्रांड की एक पेटी शराब, 12 शीशी बंटी बब्ली ब्रांड की शराब और कैश काउंटर से 55 सौ रूपया चुरा लिया गया। सीसीटीवी कैमरे में दुकान का ताला तोड़कर शराब चोरी करने वाले कैद हो गए। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर उनकी पहचान मूड़घाट निवासी गोरख यादव, उसके भाई अमरजीत अमरजीत यादव के रूप् में हुई। 18 नवम्बर की रात करीब एक बजे हुई चोरी की इस घटना के मामले में तहरीर के आधार पर पुलिस ने दोनो के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया। उन्हे गिरफ्तार कर उनके पास से एक पेटी छमिया ब्रांड 54 पाउच, आठ पाउच बंटी बबली, चार खाली पाउच, एक लोहे की राड, दो दुप्पटा की बरामदगी की। बरामदगी के आधार पर आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण कर दोनो को पुलिस ने न्यायालय के लिए रवाना किया।