भाजपा प्रदेश मंत्री रजनी पांडे के बस्ती प्रवास के दौरान बूथों का भौतिक सत्यापन
लवकुश सिंह संवाददाता
अनुराग लक्ष्य न्यूज बस्ती
बस्ती । भाजपा प्रदेश मंत्री रजनी पांडे के बस्ती जिले के प्रवास के दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया, इस दौरे में भाजपा जिलाध्यक्ष विवेकानंद मिश्र के नेतृत्व में संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा और बूथ स्तर पर भौतिक सत्यापन का व्यापक अभियान सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
प्रदेश मंत्री रजनी पांडे का विक्रमजोत मंडल में जिलाध्यक्ष विवेकानंद मिश्र एवं कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। स्वागत के बाद प्रदेश मंत्री ने जिले के विभिन्न मंडलों का दौरा कर संगठन को और अधिक मजबूत तथा सक्रिय बनाने के सम्बन्ध में मार्गदर्शन और दिशा-निर्देश दिए।
प्रदेश मंत्री द्वारा विक्रमजोत, हरैया, कप्तानगंज एवं बस्ती सदर मंडलों में कार्यकर्ताओं के साथ बैठकें कर बूथ स्तर पर संगठन की वर्तमान स्थिति की सम्यक् समीक्षा की गई।रजनी पांडे ने स्वयं कई बूथों का दौरा कर बूथ अध्यक्षों, बूथ प्रभारियों तथा बूथ संयोजकों से संवाद किया तथा बूथ समितियों के भौतिक सत्यापन की स्थिति की विस्तृत जानकारी ली।

उन्होंने बूथ समिति के सदस्यों से चर्चा कर संगठनात्मक गतिविधियों, कार्यकर्ताओं की सक्रियता तथा बूथ स्तर पर पार्टी की तैयारियों का अवलोकन किया। प्रदेश मंत्री ने कहा कि भाजपा की वास्तविक शक्ति बूथ से ही निकलती है और प्रत्येक बूथ को मजबूत, सक्रिय एवं प्रभावी बनाना संगठन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। कार्यकर्ताओं से उन्होंने एकजुटता और आपसी समन्वय के साथ संगठन को और मजबूत करने का आह्वान किया।
प्रवास के समापन पर जिलाध्यक्ष विवेकानंद मिश्र की मौजूदगी में जिले भर के समस्त बूथों की विस्तृत समीक्षा आयोजित की गई, जिसमें बूथ समितियों के सत्यापन तथा संगठनात्मक कार्यों की प्रगति पर गहन चर्चा हुई।
इस अवसर पर उपस्थित प्रमुख गणमान्य व्यक्ति एवं पदाधिकारी,पूर्व जिला अध्यक्ष यशकान्त सिंह, पूर्व जिला अध्यक्ष सुशील सिंह, जिला उपाध्यक्षअखंड सिंह, जिला महामंत्री अमित कुमार वर्मा, जिलामित्र सुनील सिंह, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि श्री योगेंद्र सिंह, देवेंद्र सिंह, विनोद चधरी, चंद्रमणि पांडे, सुदामा, विक्रम जोत मंडल अध्यक्ष अमरनाथ शर्मा, हरैया मंडल अध्यक्ष शिवचरण जायसवाल, कप्तानगंज मंडल अध्यक्ष गौरव त्रिपाठी, बस्ती सदर मंडल अध्यक्ष तारक जायसवाल, हनुमान प्रसाद, भोलू एवं बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।