मांझी परिवार, को पूर्व मंत्री पवन पांडे ने दी 50 हजार की सहायता

 

महेन्द्र कुमार उपाध्याय
अयोध्या। साल 2023 में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आतिथ्य से सुर्खियों में आया अयोध्या का मीरा मांझी परिवार आज गंभीर आर्थिक संकट और बैंक के कर्ज तले दब चुका है। स्थिति यह है कि पूरे देश में चर्चित रहा यह परिवार आज भुखमरी की कगार पर पहुँच गया है। सूचना मिलते ही सपा नेता व पूर्व मंत्री तेजनारायण पांडे ‘पवन’ ने कार्यकर्ताओं के साथ पीड़ित परिवार के आवास पहुँचकर उनका हाल जाना और तत्काल 50 हजार रुपये की नकद आर्थिक सहायता प्रदान की। इसके साथ ही उन्होंने बैंक के बकाया कर्ज को स्वयं चुकाने का वादा भी किया। प्रचार-प्रसार खूब हुआ, लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और पूर्व मंत्री पवन पांडे ने मीडिया से बात करते हुए सरकार और प्रशासन पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा, “जिस परिवार के घर प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री ने चाय पी और भोजन किया, मीडिया में दावा किया गया कि इनकी किस्मत बदल गई है, आज वही परिवार पाई-पाई के लिए मोहताज है। यह घटना सरकार के खोखले दावों और जमीनी हकीकत के अंतर को उजागर करती है। उन्होंने कहा कि सरकारी अधिकारियों को जिस परिवार को स्थायी रोजगार और विकास के बेहतर अवसर देने चाहिए थे, उसे बैंक के कर्ज के बोझ तले छोड़ दिया गया। गरीब के घर जाकर सिर्फ फोटो खिंचवा लेना विकास नहीं है, उनके जीवन में वास्तविक सकारात्मक बदलाव लाना शासन-प्रशासन की नैतिक जिम्मेदारी होती है। अखिलेश यादव की सरकार बनने पर देंगे तरक्की का आधार सपा महानगर प्रवक्ता राकेश यादव (एडवोकेट) ने बताया कि पूर्व मंत्री और समाजवादी साथियों ने मौके पर पहुँचकर परिवार को भरोसा दिलाया कि हर सुख-दुख में समाजवादी पार्टी उनके साथ मजबूती से खड़ी रहेगी। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में श्री अखिलेश यादव के नेतृत्व में सरकार बनने पर मीरा मांझी के परिवार को इस आर्थिक तंगी से पूरी तरह उबारकर सम्मानजनक जीवन और तरक्की के रास्ते पर लाया जाएगा। मौके पर मौजूद रहे प्रमुख नेता इस दौरान पूर्व मंत्री के साथ महानगर उपाध्यक्ष चौधरी श्रीचंद यादव, प्रवक्ता राकेश यादव एडवोकेट, रियाज अहमद, राजू यादव, मोहित यादव, युवराज यादव, सत्येंद्र मिश्रा, नीरज मांझी, सूरज मांझी, मनजीत मांझी, अमरजीत, राजू मांझी सहित पार्टी के कई पदाधिकारी और स्थानीय लोग मौजूद रहे।