हाइवे पर पैदल सड़क पार कर रहे ट्रक चालक की वाहन की चपेट में आने से मौत

 

बस्ती। छावनी थाना क्षेत्र के एनएच स्थित एसबीआई बैंक के सामने अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार कानपुर जिले के विजयनगर निवासी ट्रक चालक पप्पू गुप्ता (60) मंगलवार की शाम करीब पांच बजे छावनी में भारतीय स्टेट बैंक के सामने ट्रक खड़ा कर हाईवे के दूसरी तरफ सब्जी लेने गया था। सब्जी लेकर वह हाईवे पार कर रहा था कि इसी बीच एक अज्ञात वाहन की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया।सूचना पर पहुंची पुलिस ने 108 एंबुलेंस की सहायता से उसे इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र विक्रमजोत भेजा, जहां चिकित्सक ने परीक्षण उपरांत उसे मृत घोषित कर दिया। ट्रक के क्लीनर कानपुर जिले के अकबरपुर थाना क्षेत्र के गौरियापुर निवासी कृष्ण कुमार ने बताया कि वह चालक पप्पू के साथ सूरत से कपड़ा लादकर खलीलाबाद के लिए जा रहा था।