गोसाईगंज में रामेश्वरम वाटर पार्क का भव्य शुभारंभ, मुख्य अतिथि रहे विधायक अभय सिंह

 

महेन्द्र कुमार उपाध्याय
अयोध्या / गोसाईगंज। भीषण गर्मी में लोगों को राहत और मनोरंजन का नया ठिकाना मिला है। गोसाईगंज के मया बाजार स्थित रामेश्वरी रेलवे क्रॉसिंग के निकट रामेश्वरम वाटर पार्क का भव्य शुभारंभ बुधवार 3 सितंबर 2026 को दोपहर 12 बजे किया गया। उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि गोसाईगंज विधायक अभय सिंह रहे।आयोजक राम चन्द्र मौर्य ने बताया कि इस वाटर पार्क का उद्देश्य स्थानीय लोगों को गर्मी से राहत देना और आधुनिक मनोरंजन सुविधाएं उपलब्ध कराना है। वाटर पार्क में पानी की रोमांचक स्लाइड्स और विभिन्न आकर्षक गतिविधियों का प्रबंध किया गया है, जो बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी के लिए आकर्षण का केंद्र रहेगा।