*निराश्रित स्वानों से सुरक्षा हेतु प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करें अधिकारी: जिलाधिकारी*
*अधिशाषी अधिकारियों को प्रत्येक माह अभियान चलाकर निराश्रित स्वानों को पकड़कर उनका एंटी रेबीज टीकाकरण कराने तथा सुरक्षित स्थानों पर छोड़ने के निर्देश*
अम्बेडकरनगर।जिलाधिकारी श्रीमती ईशा प्रिया की अध्यक्षता में शासन के निर्देशों के क्रम में निराश्रित स्वानों से उत्पन्न जोखिमों के समाधान तथा सरकारी कार्यालयों, शैक्षणिक संस्थानों एवं अन्य सार्वजनिक स्थलों पर सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु जनपद स्तरीय समिति की बैठक आयोजित की गई।
जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निराश्रित स्वानों के प्रबंधन, जनसुरक्षा एवं एंटी रैबीज टीकाकरण के लिए समन्वित एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने समस्त अधिशासी अधिकारियों को प्रत्येक माह विशेष अभियान चलाकर स्वानों को पकड़कर पशुपालन विभाग से समन्वय कर एंटी रेबीज टीकाकरण कराने तथा आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने को कहा। साथ ही, सरकारी कार्यालयों एवं शैक्षणिक संस्थानों में सुरक्षा के दृष्टिगत आवश्यक कदम उठाने तथा शासन के दिशा-निर्देशों का अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
बैठक में जिला विकास अधिकारी, जिला पंचायत राज अधिकारी, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक, एआरएम रोडवेज, समस्त अधिशासी अधिकारी नगर पालिका/नगर पंचायत, जिला क्रीड़ा अधिकारी सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।