पुरानी रंजिश को लेकर मारने पीटने, धमकी देने का आरोप

 

बस्ती। हर्रैया थाना क्षेत्र के शेरवाडीह निवासी शमशुद्दीन ने तीन लोगों पर पुरानी रंजिश को लेकर मारने पीटने, गाली और जानमाल की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि गांव निवासी मेहबूब, उसकी पुत्री नाहिदा, पत्नी जैनब खातून ने मिलकर पुरानी रंजिश के चलते उसे, उसके पिता जकरी, माता जन्नतुननिशा को मारा पीटा, गाली और जानमाल की धमकी दी। तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की सुसंगत धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर पुलिस मामले की विवेचना कर रही है।