गैंगेस्टर एक्ट में वांछित शातिर अभियुक्त संतराम वर्मा गिरफ्तार, भेजा गया जेल
लवकुश सिंह संवाददाता
अनुराग लक्ष्य न्यूज बस्ती
बस्ती। जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कोतवाली पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। प्रभारी निरीक्षक बृजानन्द सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने उत्तर प्रदेश गिरोह बंद एवं समाज विरोधी क्रिया-कलाप (निवारण) अधिनियम (गैंगेस्टर एक्ट) में वांछित अभियुक्त संतराम वर्मा को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, कोतवाली पुलिस ने 1 सितंबर 2026 को कार्रवाई करते हुए मु0अ0सं0-378/2026 धारा 3(1) गैंगेस्टर एक्ट से संबंधित वांछित अभियुक्त संतराम वर्मा पुत्र वाल्मिक वर्मा (निवासी हीरापुरवा कुर्दा, थाना पैकोलिया, जनपद बस्ती) को उसके गांव हीरापुरवा कुर्दा से गिरफ्तार किया। आवश्यक विधिक औपचारिकताएं पूरी करने के बाद अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।
लंबा रहा है आपराधिक इतिहास
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त संतराम वर्मा एक अभ्यस्त अपराधी है, जिसके खिलाफ बस्ती और गोंडा जिले के विभिन्न थानों में चोरी, धोखाधड़ी और जालसाजी जैसे कई गंभीर अपराधों के मामले दर्ज हैं।
थाना कोतवाली, बस्ती: मु0अ0सं0 465/25, मु0अ0सं0 03/26, मु0अ0सं0 60/26 तथा मु0अ0सं0 378/26 (गैंगेस्टर एक्ट)।
थाना पैकोलिया, बस्ती: मु0अ0सं0 169/25।
थाना छपिया, जनपद गोंडा: मु0अ0सं0 29/26।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम
सफलता हासिल करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक बृजानन्द सिंह, उप-निरीक्षक जयविन्द यादव, उप-निरीक्षक सुरेन्द्र प्रसाद, कांस्टेबल विवेक कुमार वर्मा तथा कांस्टेबल धनन्जय यादव (थाना कोतवाली, जनपद बस्ती) शामिल रहे।