बस्ती । हर्रैया थाना क्षेत्र के खरका देवरी निवासी राम अनुज ने गांव निवासी एक परिवार के चार सदस्यों पर आपसी पुरानी रंजिश व बंटवारा की बात को लेकर मारने पीटने का आरोप लगाया है। पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि आपसी पुरानी रंजिश व बंटवारा की बात को लेकर प्रेम, उसके भाई रवि, माला पुत्री मुन्नीलाल, श्रीमती पत्नी मुन्नीलालने मिलकर उसकी पत्नी शान्ति देवी को मारा पीटा, गाली और जान माल की धमकी दी। मामले में तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की सुसंगत धाराओं के तहत नामजद मुकदमा दर्ज कर पुलिस विवेचना कर रही है।