बस्ती। सोनहा थाना क्षेत्र के पचासी गांव निवासी इसराइल ने एक व्यक्ति पर घर से जेवरात रखा बक्सा चुरा ले जाने का आरोप लगाया है। पुलिस को दी गई तहरीर में सिद्धार्थनगर जिले के पता अज्ञात निवासी संजय उर्फ बंटा पर आरोप लगाया है िकवह उसके घर में रखा बक्सा चुरा ले गया। बक्से में करीब डेढ़ लाख रूपए के जेवर रखे थे। मामले में तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ चोरी का मुकदमा दर्ज कर पुलिस जांच कर रही है।