बस्ती डुमरियागंज मार्ग पर सोनहा थाना क्षेत्र के नरखोरिया पड़ाव पर स्कार्पियो की ठोकर से साइकिल सवार दो किशोर घायल हो गए। सोनहा थाना क्षेत्र के बेइली निवासी 16 वर्षीय सुदीश पुत्र विजय कुमार शुक्रवार को गांव के ही 13 वर्षीय शाहआलम पुत्र मुबारक अली के साथ नरखोरिया के पास मछली पकड़ने जा रहा था। अभी दोनों नरखोरिया पड़ाव पर पहुंचे ही थे कि अचानक बस्ती की ओर से आ रही स्कार्पियो की चपेट में आ गए। गंभीर रूप से घायल शाह आलम को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेवा (सिद्धार्थनगर) ले जाया गया। जबकि सुदीश का स्थानीय चिकित्सक से इलाज कराया गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्कार्पियो को अपने कब्जे में ले लिया है।