अधिवक्ता के अपहरण,लूट काण्ड मामले में एक और गिरफ्तार,स्कार्पियो बरामद

बस्ती। अधिवक्ता प्रदीप कुमार पाण्डेय के अपहरण,लूट काण्ड मामले में प्रकाश में आये शिवम यादव को मुण्डेरवा पुलिस, स्वाट टीम की संयुक्त कार्यवाही के दौरान गिरफ्तार किया गया है। पुलिस गिरफ्त में आए संतकबीरनगर जिले के महुली थाना क्षेत्र के सेन्दुरिया निवासी शिवम यादव पर गोरखपुर जिले के बांसगांव, संतकबीरनगर जिले के महुली थाने में पूर्व में मारपीट, हत्या की नीयत से अपहरण, यूपी गैंगेस्टर एक्ट, प्राणघातक हमला करने सहित अन्य आपराधिक धाराओं में चार मुकदमें दर्ज है। उसे मुण्डेरवा थाना परिसर से गिरफ्तार कर आवश्यक कार्यवाही हेतु न्यायालय रवाना किया गया। उसके पास से एक स्कार्पियो और मोबाइल की बरामदगी की गई है।

बता दें कि 5 सितम्बर को मुण्डेरवा थाना क्षेत्र के खझौला चौकी से आगे परसा मस्जिद के पास कार सवारों ने संतकबीरनगर जिले के खलीलाबाद कोतवाली क्षेत्र के बनियाबारी निवासी अधिवक्ता प्रदीप कुमार पांडेय का असलहे के बल पर अपहरण कर लिया था। अधिवक्ता के अनुसार वह अपने मुकदमे की पैरवी के लिए बस्ती से संतकबीरनगर बाइक से जा रहे थे। वे खझौला चौकी से आगे परसा मस्जिद के पास पहुंचे थे कि कार सवार लोगो ने उन्हें रोक लिया, असलहा सटा कर कार में बैठा लिया। कार मे ही उन्हें मारा पीटा, नगदी भी छीन लिया था। उसी दौरान किसी राहगीर ने देखकर शोर मचा दिया, जिससे अपहर्ता उन्हें वही छोडकर भाग निकले थे। सूचना बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल से अधिवक्ता की बाइक बाईक बरामद की थी। अधिवक्ता ने संतकबीरनगर जिले के खलीलाबाद कोतवाली क्षेत्र के बनियाबारी निवासी राकेश सिंह, विपुल राय, पिपरा निवासी नीलेश पांडेय व एक अज्ञात के खिलाफ मुंडेरवा थाने में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया था। मामले में मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने राकेश सिंह को पूर्व में ही उसके घर से गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त लाइेंसी पिस्टल बरामद किया था।