आन्दोलन की सफलता पर भाकपा कार्यकर्ताओं ने बांटी मिठाई

आन्दोलन की सफलता पर भाकपा कार्यकर्ताओं ने बांटी मिठाई

 

अनुराग लक्ष्य न्यूज

 

बस्ती। नई दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्रों और युवाओं द्वारा किए गए आन्दोलन की सफलता और केन्द्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी भाकपा और भाकपा माले कार्यकर्ताओं ने मिठाई बांटकर खुशियांे को साझा किया। रौता चौराहा स्थित कार्यालय पर जिला सचिव भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी अशर्फीलाल एवं भाकपा (माले) के जिला प्रभारी राम लौट के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने मिठाई वितरित कर जश्न मनाया।

जिला सचिव अशर्फीलाल और जिला प्रभारी राम लौट ने कहा कि केन्द्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर छात्रों और युवाओं के समर्थन में उन्होंने पूर्व में जिला अधिकारी कार्यालय पर ज्ञापन भी सौंपा था। कहा कि यह जीत देश के छात्रों और युवाओं के संघर्ष की जीत है। युवाओं के अधिकारों, शिक्षा व्यवस्था में सुधार और छात्र हितों से जुड़े मुद्दों पर उनका संघर्ष आगे भी लगातार जारी रहेगा।

कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर आंदोलन की सफलता पर खुशी व्यक्त की और छात्र-युवा एकता को लोकतंत्र की ताकत बताया। इस मौके पर सकूर आलम, रेनू बाला, रामसहाय, राजन प्रसाद, विजय यादव, विपिन, रमेश यादव, इंद्रदेव सहित अन्य कार्यकर्ता शामिल रहे।