अखिल भारतीय मद्धेशिया वैश्य कांदू समाज के नवनिर्मित मद्धेशिया मन्दिर अयोध्या का लोकार्पण 21 को
अनुराग लक्ष्य न्यूज
बस्ती । अखिल भारतीय मद्धेशिया वैश्य कांदू समाज के नवनिर्मित मद्धेशिया मन्दिर अयोध्या का लोकार्पण 21 अगस्त 2026 को एवं तीन दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन में जनपद बस्ती से भारी संख्या में समाज के श्रद्धालु अपनी सहभागिता निभायेंगे। उपरोक्त निर्णय समाज के मासिक बैठक में सर्वसम्मति से लिया गया।
बैठक का शुभारम्भ संत गणिनाथ की प्रतिमा पर माल्यार्पण, पुष्पार्चन व दीप प्रज्जवलन से किया गया। बैठक में कांवरियों के लिए आगामी 10 अगस्त को तिलकपुर शिवमंदिर पर निःशुल्क चिकित्सा उपचार सुविधा उपलब्ध, 5 सितम्बर को संत गणिनाथ की जयंती धूमधाम से मनाये जाने का निर्णय लिया गया।
बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष प्रमोद गुप्ता व संचालन युवा जिलाध्यक्ष जयंत गुप्ता ने किया।
उक्त अवसर पर शिक्षाविद रवि मद्धेशिया ने संगठन की एकता, अनुशासन, सक्रिय भागीदारी निभाने पर बल देते हुए इण्टरमीडिएट उत्तीर्ण बालिकाओं को निःशुल्क नर्सिंग प्रशिक्षण कोर्स उपलब्ध करवाने की जानकारी दी। इसी क्रम में महामंत्री हरीश गुप्ता, एडवोकेट ने जाति प्रमाण पत्र बनवाने में आ रही कठिनाईयों में संगठन द्वारा किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दिया।
बैठक के अंत में संरक्षक प्रकाश चन्द्र गुप्ता ने अपने उद्बोधन में समाज को संगठित, शिक्षित एवं आत्मनिर्भर बनाने की आवश्यकता पर बल दिया। बैठक का संयोजन वरिष्ठ सदस्य शेषनाथ गुप्ता द्वारा किया गया।
बैठक को महिला अध्यक्ष पूनम गुप्ता, नगर अध्यक्ष दुर्गेश गुप्ता, राजपाल गुप्ता, हजारी प्रसाद गुप्ता, बाल गोविन्द मद्धेशिया, डा0 अमित गुप्ता, मदन लाल गुप्ता, मुन्ना मद्धेशिया, चन्द्रप्रकाश मद्धेशिया, चन्देश्वर मद्धेशिया, अजय गुप्ता सोनू, गौरव मद्धेशिया आदि ने जनगणना कार्यक्रम के क्रियान्वयन व प्रगति के बारे में बताया। इसके अतिरिक्त दर्जनों समाज के सदस्यों ने बैठक में सहभागिता निभायी।