बस्ती। दुबौलिया थाना क्षेत्र के माझा किता अव्वल निवासी जहूर ने गांव निवासी पिता और उसके दो पुत्रों पर पेड के पुराने विवाद को लेकर गाली देने, मारने पीटने, जानमाल की धमकी देने का आरोप लगाया है।
पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि पेड के पुराने विवाद को लेकर भोलू और उसके दो पुत्रों फारुख व अनवर ने उसे, उसकी दो पुत्रियों सकरुन, जाकरुन, बहू, पत्नी को गाली दी,जब उसने विरोध किया तो आरोपियों ने उसे घेर कर मारा पीटा, जानमाल की धमकी दी। तहरीर के आधार पर आरोपी पिता, पुत्रों के खिलाफ बीएनएस की सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर पुलिस विवेचना कर रही है।