बस्ती। लालगंज थाना क्षेत्र के पिपरपाती एहतमाली निवासी चन्दगीराम ने गांव निवासी एक ही परिवार के चार लोगों पर मारने पीटने, जानमाल की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि गांव निवासी रक्षाराम ने उससे घास उखाड़ने और साफ करने के लिए कहा, जिस पर उसने मना कर दिया। इसी बात को लेकर उसने, उसके पुत्र अमर सिंह, पत्नी सरिता व साहबराम ने मिलकर उसे गाली देते हुए मारा पीटा, जानमाल की धमकी दी। मामले में तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर पुलिस विवेचना कर रही है।