महेन्द्र कुमार उपाध्याय
अयोध्या, 26 जुलाई 2026: सर्किट हाउस सभागार, अयोध्या धाम में आज अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद, अयोध्या धाम के तत्वावधान में कारगिल विजय दिवस महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। इस विशेष कार्यक्रम में कारगिल युद्ध के वीर सैनिकों के अद्वितीय साहस, शौर्य और सर्वोच्च बलिदान को श्रद्धापूर्वक नमन किया गया।
समारोह के दौरान मुख्य आकर्षण समाजसेवी सुशील चतुर्वेदी द्वारा वीर सैनिकों का सम्मान रहा। उन्होंने कार्यक्रम में उपस्थित सभी पूर्व सैनिकों एवं वीर जवानों को “सैनिक सम्मान पत्र” तथा शॉल भेंट कर उनका भव्य अभिनंदन किया। इस अवसर पर अपने संबोधन में सुशील चतुर्वेदी ने कहा कि भारतीय सेना के वीर जवानों का त्याग और अदम्य साहस देशवासियों के लिए सदैव प्रेरणा का स्रोत रहेगा। देश की सीमाओं की रक्षा करने वाले प्रहरियों का सम्मान करना हम प्रत्येक नागरिक का परम कर्तव्य है। कार्यक्रम में क्षेत्र के तमाम पूर्व सैनिकों, प्रतिष्ठित समाजसेवियों और गणमान्य नागरिकों की गरिमामयी उपस्थिति ने आयोजन को और भी खास बना दिया। उपस्थित सभी लोगों ने एक स्वर में देश के रक्षा प्रहरियों के प्रति अपनी कृतज्ञता और आभार व्यक्त किया।