रमेश गुप्ता की तहरीर पर 14 लोगों के खिलाफ दर्ज हुआ मुकदमा

बस्ती जून उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में नगरपालिका परिष्द बस्ती के सभासद पर जान से मारने की धमकी व हमला करने की घटना सामने आई है। इस मामले में वार्ड नं. 25 पिकौरा बक्स के सभासद रमेश कमार गुप्ता की तहरीर पर पुलिस ने केस रामचेत यादव व अजय यादव समेत 14 लोगों पर धमकी मारपीट का केस दर्ज कर लिया है। सभासद ने अपनी तहरीर में आरोप लगाया कि वह त्रिपाठी गली स्थित अपनी दुकान पर शनिवार को बैठे थे इतने में रामचेत अपने साथियों के साथ आए जबरन मृत्यु प्रमाण-पत्र बनवाने की दबाव देकर ध्मकी देने लगे जैसे ही वह पिकौरा बक्स अपने दफ्तर पहुंचे तो उनके उपर हमला कर उन्हें व उनके स्टाफ को मारपीट कर घायल कर दिया। सभासद की तहरीर पर पुलिस ने हत्या के प्रयास का केस दर्ज कर लिया है। शहर कोतवाल विजय दुबे ने बताया कि सभासद पर हमले का केस दर्ज कर मामले की जांच-पड़ताल की जा रही है। साथी सभासद पर हमले के लेकर कंपनीबाग के सभासद कृष्णकुमार पाण्डेय उर्फ सोनू ने कड़ी नाराजगी जाहिर की है। पुलिस मामले को दर्ज करजांच पड़ताल कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *