स्वच्छता और सेवा व्यक्ति और समाज दोनों के लिए महत्वपूर्ण – डॉ रघुवर पाण्डेय
बस्ती । महिला महाविद्यालय बस्ती में आज राष्ट्रीय सेवा योजना सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत स्वच्छता अभियान कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो० सुनीता तिवारी के मार्गदर्शन में डॉक्टर रघुवर पाण्डेय द्वारा किया गया। कार्यक्रम का संचालन एवं नशा मुक्ति की शपथ महाविद्यालय के समस्त शिक्षकों एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारीयों एवं छात्राओं (मुख्य रूप से NSS, रेंजर्स की छात्राएं)को राष्ट्रीय सेवा योजना के प्रभारी डॉ. रघुवर पाण्डेय द्वारा दिलाई गई| राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी डॉ रघुवर पाण्डेय ने कहा कि स्वच्छ भारत अभियान भारत सरकार द्वारा चलाया गया एक महत्वपूर्ण स्वच्छता अभियान है। स्वच्छता हमारे जीवन का एक अनिवार्य हिस्सा है जो अच्छे स्वास्थ्य, सकारात्मक मानसिकता और सुखी समाज की नींव रखती है|
स्वच्छता अभियान के दौरान छात्राओं ने जनजागरूकता विषयक नारा *हमने मन में ठाना है. भारत को स्वच्छ बनाना है* गगन भेदी उदघोष करते हुए , महाविद्यालय से कंपनी बाग,रामेश्वर पूरी, गांधी नगर तक जनजागरुकता रैली निकाली गई ,तत्पश्चात महरी खावा में स्थित पौराणिक शिव मन्दिर और आस पास स्वच्छता अभियान चलाकर साफ सफाई किया गया ।
कार्यक्रम की नोडल डॉ सुधा त्रिपाठी एवं सह नोडल श्रीमती प्रियंका सिंह रहीं |
इस अवसर पर प्रमुख रूप से
डॉ सीमा सिंह, डॉ नूतन यादव,डॉ वीना सिंह, डॉ सुहासिनी सिंह,डॉ रुचि श्रीवास्तव , श्रीमती नेहा परवीन एवं श्रीमती नेहा श्रीवास्तव, कुमारी मोनी पांडे, प्रीति प्रजापति,श्रीमती पूनम यादव एवं महाविद्यालय शिक्षणेत्तर कर्मचारी संघ जिला अध्यक्ष सूर्या उपाध्याय के साथ-साथ छात्राएं शामिल रहीं।