नर्सिंग (आया) सामूहिक प्रशिक्षण हेतु साक्षात्कार 25 सितम्बर को

नर्सिंग (आया) सामूहिक प्रशिक्षण हेतु साक्षात्कार 25 सितम्बर को

बहराइच 24 सितम्बर। उपायुक्त उद्योग केशव राम वर्मा ने बताया कि अनुसूचित जाति/जनजाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग सामूहिक प्रशिक्षण कार्यक्रम के अर्न्तगत वित्तीय वर्ष 2026-27 में नर्सिंग (आया) के प्रशिक्षण हेतु आनालाइन आवेदित अभ्यर्थियों का साक्षात्कार 25 सितम्बर 2026 को पूर्वान्ह 11ः00 बजे जिला उद्योग प्रोत्साहन तथा उद्यमिता विकास केन्द्र, बहराइच में आहूत किया गया है। इच्छुक आवेदनकर्ता जाति प्रमाण पत्र, जन्म प्रमाण पत्र, शैक्षिक योग्यता एवं बैंक पासबुक तथा आधार कार्ड इत्यादि से सम्बन्धित मूल प्रमाण-पत्र के साथ समय से प्रतिभाग करें।

:ःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःः