सही कॅरियर क्षेत्र चुनने में मदद मददगार है कैरियर काउन्सिलिंग: डॉ. प्रज्ञा त्रिपाठी
महिला पी.जी. कालेज में सम्पन्न हुआ कैरियर काउन्सिलिंग कार्यक्रम
बहराइच 24 सितम्बर। जनपद में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक आयोजित हो रहे सेवा संकल्प अभियान के अन्तर्गत ‘सेवा मेरा योगदान’ के तहत महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय बहराइच में आयोजित कैरियर काउन्सिलिंग सत्र में विधान परिषद सदस्य डॉ. प्रज्ञा त्रिपाठी द्वारा मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग किया गया।
कैरियर काउन्सिलिंग सत्र को सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि एम.एल.सी. डॉ. प्रज्ञा त्रिपाठी ने कहा कि करियर विकास का मतलब सिर्फ़ अपनी पढ़ाई का विषय चुनना और स्नातक होने के बाद कौन सी नौकरी करनी है, यह तय करना ही नहीं है। यह वास्तव में एक जीवन भर चलने वाली प्रक्रिया है, जिसका अर्थ है कि जीवन भर आप बदलते रहेंगे, परिस्थितियाँ बदलती रहेंगी और आपको लगातार करियर और जीवन से जुड़े निर्णय लेने होंगे। करियर काउंसलिंग का लक्ष्य न केवल आपको अभी ज़रूरी निर्णय लेने में मदद करना है, बल्कि आपको भविष्य के करियर और जीवन से जुड़े निर्णय लेने के लिए आवश्यक ज्ञान और कौशल प्रदान करना भी है।
डॉ. त्रिपाठी ने कहा कि कैरियर काउन्सिलिंग छात्रों को उनकी रुचि और क्षमता के अनुसार सही स्ट्रीम, कोर्स या विशेषज्ञ मंचों के जरिए सही करियर क्षेत्र चुनने में मदद करती है। छात्रों को सही जानकारी मिलने से युवाओं और माता-पिता के मन में मौजूद असमंजस और मानसिक तनाव कम होता है। कैरियर काउन्सिलिंग छात्रों को भविष्य की जरूरतों और रोजगार बाजार के ट्रेंड को ध्यान में रखते हुए अल्पकालिक और दीर्घकालिक लक्ष्य तय करने में सहायक है। जिससे उन्हें अपने लिए लक्ष्य निर्धारण करने में आसानी होती है। डॉत्र त्रिपाठी ने छात्राओं का आहवान किया ऐसे आयोजन का भरपूर उठा कर देश विदेश में उपलब्ध अवसरों का भरपूर लाभ उठायें।
विषय विशेषज्ञ अभिषेंक सिंह द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में उपलब्ध अवसरों के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी प्रदान करते हुए छात्र-छात्राओं को सुझाव दिया गया कि अपनी शैक्षिक योग्यता के अनुसार उपलब्ध अवसरों का लाभ उठायें। जिला सेवायोजन अधिकारी संजय कुमार ने विभागीय पोर्टल पर पंजीकरण करने की प्रक्रिया से अवगत कराते हुए सभी छात्र-छात्राओं का आहवान किया कि पंजीकरण कराकर अपने लिए देश ही नहीं बिल्कि विदेशों में उपलब्ध सेवा रोज़गार से सम्बन्धित मौकों का लाभ उठायें। कार्यक्रम के अन्त में कालेज की प्राचार्य डॉ. प्रिया मुखर्जी द्वारा उपस्थित सभी अतिथियों का आभार ज्ञापित करते हुए छात्राओं को सेवायोजन पोर्टल पर पंजीकरण कराये जाने का सुझाव दिया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में छात्राएं मौजूद रहे।
:ःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःः