बस्ती जून उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में सात विभिन्न स्थानों पर आपसी रंजिश को लेकर हुई मारपीट की घटनाओ में पुलिस ने 23 लोगों पर केस दर्ज कर कार्रवाई की है। कोतवाली थानाक्षेत्र के तुरकहिया निवासी शहनाज खातून को हैंडपंप के चकवाल निकाल लेने की बात को लेकर मोहल्ले के ही आरिज फारुखी, आसिफ, नौसी, हुमा, ताहिरा व मंटू ने मारपीट कर घायल कर दिया। कोतवाली थानाक्षेत्र के पिकौरा शिवगुलाम निवासनी गरिमा के बेटे को मामूली कहासुनी के दौरान मारपीट कर घायल कर दिया। कप्तानंगज थाानाक्षेत्र के बेलवाजोर गांव में दुर्गाप्रसाद को गांव के ही रामचन्द्र, सीतापति, कन्हैया लाल, किरन ने मिल कर पिटाई कर दी। कप्तानंगज थानाक्षेत्र के करचोलिया गांव में संतोष कुमार को गांव के ही राज, आजाद, छोटू व दिलीप ने मिल कर पिटाई कर दी। हर्रैया थानाक्षेत्र के भदावल बाजार में शिवसरन को चुनाव की रंजिश को लेकर गोभिया गांव निवासी सर्वेश यादव, दुर्गेश, आलोक, सन्तोष, अभिषेक व राजन यादव ने एकराय एकजुट होकर पिटाई कर दी। छावनी थानाक्षेत्र के तालागांव में नाली के ऊपर बाउन्ड्रीवाल के निर्माण की बात को लेकर संतराम को गांव के ही बब्लू उर्फ सुरेश व लवकुश मिल ध्मकी देकर पिटाई कर दी। उनकी दीवार को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।