बस्ती 23 अक्टूबर बीमा पॉलिसी की मेच्योरिटी की धनराशि देने के नाम पर करोड़ो रुपये का फ्राड करने वाले भरतपुर राजस्थान गैंग के दो मुख्य अभियुक्त गाजियाबाद से गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त मोबाइल, सिम कार्ड, फर्जी आधार कार्ड, ATM व अन्य कागजात भी बरामद हुए हैं।
दिनांक 12.12.2022 को वादी मुकदमा श्री हरिहर प्रसाद पुत्र राजाराम सा0 चिरैयाडाड़ थाना सोनहा, जनपद बस्ती ने लिखित सूचना दिया कि मेरी छः बीमा चल रही थी जिसमे से पांच बीमाओ का केवल एक किस्त जमा किया था। इसके बाद किस्त नहीं जमा किया जिसके संबन्ध में वादी के मोबाइल पर अज्ञात व्यक्ति द्वारा फोन आया कि मै आपकी मेच्योरिटी वापस करा दूंगा जिसके लिये वादी को झासे में लेकर विभिन्न चार्ज के नाम धीरे धीरे करके विभिन्न खातो में लगभग 652600 रुपये जमा कराकर ठगी कर लिया गया । जिसके संबन्ध में साइबर क्राइम बस्ती परिक्षेत्र पर मु0अ0सं0 09/2022 धारा 419,420 भा0द0वि0 व 66डी आई0टी0 एक्ट पंजीकृत कर विवेचना की जा रही थी।
साइबर अपराधो की रोकथाम हेतु चलाये जा रहे अभियान के अनुपालन के क्रम में श्रीमान विशेष पुलिस महानिदेशक साइबर क्राइम उ0प्र0 श्री सुभाष चन्द्र, श्रीमान पुलिस महानिरीक्षक बस्ती परिक्षेत्र बस्ती श्री आर0के0 भारद्वाज, साइबर क्राइम पुलिस उपमहानिरीक्षक श्री एन0 कोलांची व श्रीमान पुलिस अधीक्षक साइबर क्राइम उत्तर प्रदेश प्रो0 त्रिवेणी सिंह व श्रीमान पुलिस अधीक्षक डा0 महेन्द्र पाल सिंह साइबर क्राइम उत्तर प्रदेश द्वारा साक्ष्य संकलन/अनावरण एंव अन्य गिरफ्तारी हेतु निर्देशित किया गया था जिसके अनुपालन में प्रभारी निरीक्षक श्री विकास यादव साइबर क्राइम थाना बस्ती परिक्षेत्र बस्ती मय टीम द्वारा इलेक्ट्रानिक सर्विलांस, सीडीआर एनालिसिस व अन्य साइबर तकनीक का प्रयोग करते हुए संकलित साक्ष्यो, उपलब्ध ATM की वीडीयो फुटेज आदि के आधार पर प्रमाणित होने पर दिनांक आज अभियुक्तगण को प्रतापविहार बाजार जनपद गाजियाबाद से गिरफ्तार किया गया। विवेचनात्मक कार्यवाही पूर्ण कर उपरोक्त अभियुक्तगण का चाल न्यायालय में प्रस्तुत किया जा रहा है।
अपराध करने का तरीकाः
अभियुक्तगणों द्वारा बताया गया कि हमलोग का एक गैंग है जिसमें मैं रोहित, अरविन्द व गौरव कश्यप है, हम लोग पूर्व में कॉल सेन्टर व टूर एण्ड ट्रेवल्स में एक साथ काम करते थे तथा हम लोग Net Ambit Insurance सेक्टर में काम करते थे जिसके कारण Insurance सेक्टर में भी अनुभव हो गया था। कंपनी में काम करते हुए हमलोगों को आइडिया आया कि प्राइवेच नौकरी में पैसा ज्यादा मिलता नही है, इसलिए हम लोग Insuranee के नाम पर लोगो को झासे में लेकर साइबर फ्राड का काम करेंगे और हमलोगों ने प्रताप विहार सेक्टर 12 गाजियाबाद में एक किराये पर कमरा लिया। हम तीनो लोगो में गौरव कश्यप फर्जी नाम पते की सिम निकलवाकर मोबाइल की व्यवस्था करता है। तथा हम लोग उसी फर्जी सिम से बीमा आदि का लालच देकर दुसरे के नाम पते पर खाता खोलवाकर उसका ATM कार्ड मंगवाकर अपने पास रख लेते थे हम लोगो ने विभिन्न व्यक्तियो को झांसा देकर खाता ATM कार्ड ले लिया था तथा उसमे अपना फर्जी मोबाइल नंबर लिंक कर लिया था। हम लोग ऑनलाईन ओपन सोर्स से बीमा धारक का नंबर निकालकर फर्जी सिम से कॉल कर बीमा मेच्यूरिटी की धनराशि दिलाने के नाम पर रजिस्ट्रेशन फीस प्रोसेसिंग फीस GST इत्यादि का झासा देते हुए अवैध रुप से पैसा प्राप्त करते है। उपरोक्त पैसो को विभिन्न लोगो को झासे में लेकर प्राप्त खातो में पैसा मंगाकर ATM से पैसा निकाल लिया। प्राप्त रुपयो मे से 30% गौरव कश्यप को दे देते थे तथा बाकी 70% हम दोनो भाई (रोहित , अरविन्द) अपने निजी खर्च और अन्य दैनिक खर्च मे करते है। साइबर ठगी से प्राप्त पैसे को फ्लैट का किराया बिजली बिल आदि का खर्च देने के बाद बचे पैसो को खाने पीने ऐसो आराम में खर्च करते है। इस गैंग द्वारा अबतक करोड़ो की ठगी किये जाने की बात बतायी गयी है | अभियुक्त द्वारा प्रयोग किये जा रहे बैंक खातो को फ्रीज़ करा दिया गया है तथा प्रकाश में आये अन्य संलिप्त अभियुक्तों की तलाश की जा रही है| अभियुक्तगण द्वारा अपराध से अर्जित की धनराशि के बारे में जानकारी प्राप्त कर उसकी जप्तिकरण की कार्यवाही की जायेगी।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-
रोहित सिंह पुत्र लाखन सिंह परमार सा0- बहताना थाना डीग जिला भरतपुर राजस्थान
अरविन्द परमार पुत्र लाखन सिंह परमार सा0- बहताना थाना डीग जिला भरतपुर राजस्थान
गिरफ्तार अभियुक्त से बरामदगी का विवरण-
• एण्ड्रायड मोबाइल फ़ोन – दो अदद (किमती लगभग 40000 रुपया)
• सिम कार्ड – तीन अदद
• कूट रचित आधार कार्ड – चार अदद
नोट- अभियुक्त के विभिन्न बैंक खातो एवं अपराध से अर्जित की गयी धन/सम्पत्ति की जानकारी प्राप्त कर उसको सीज / जप्तीकरण की कार्यवाही प्रचलित है।
आपराधिक इतिहास-
मु0अ0सं0- 09/2022 धारा 419,420,467,468,471 भा0दं0वि0 व 66डी आई0टी0 एक्ट का है
गिरफ्तारी/गिरफ्तारी में तकनीकी सहयोग करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक श्री विकास यादव साइबर क्राइम थाना बस्ती. उ0नि0 अवधेश कुमार वर्मा साइबर क्राइम थाना बस्त. उ0नि0 हरेन्द्र चौहान साइबर क्राइम थाना बस्ती। उ0नि0 महेन्द्र यादव साइबर क्राइम थाना बस्ती।,हे0का0 राजेश यादव साइबर क्राइम थाना बस्ती।,मनोज राय साइबर क्राइम थाना बस्ती।, हे0का0 मनिन्द्र प्रताप चन्द साइबर क्राइम थाना बस्ती।हे0का0 सुधेन्दु दीक्षित साइबर क्राइम मुख्यालय लखनऊ।
,हे0का0 गौरव श्रीवास्तव साइबर क्राइम मुख्यालय लखनऊ ।
,का0 जितेन्द्र यादव साइबर क्राइम थाना बस्ती। का0 रामप्रवेश यादव साइबर क्राइम थाना बस्ती।,का0 सुजीत यादव साइबर क्राइम थाना बस्ती।, म0का0 मिताली द्विवेदी साइबर क्राइम थाना बस्ती।
म0का0 रानी साइबर क्राइम थाना बस्ती,।म0का0 बबिता यादव साइबर क्राइम थाना बस्ती रहे