बस्ती – उत्तर प्रदेश में जिला बस्ती के थाना कलवारी पुलिस टीम द्वारा दुष्कर्म व पॉक्सो से सम्बन्धित 01 अभियुक्त को 48 घंटे के अंदर गिरफ्तार किया गया ।
मिली जानकारी के अनुसार थाना कलवारी पर पंजीकृत मु0अ0सं0 267/2023 धारा 376, 506 आईपीसी व 3/4 पाक्सो एक्ट से सम्बन्धित 01 वांछित अभियुक्त शफीक अली पुत्र मकसूद अहमद निवासी सिंघोरिया थाना कलवारी जनपद बस्ती को कुसौरा बाजार से गिरफ्तार कर थाना कलवारी पुलिस टीम द्वारा मा0 सर्वोच्च न्यायालय के आदेशों एवं निर्देशों का पूर्णतः पालन करते हुए अभियुक्त को हिरासत पुलिस में लिया गया तथा विधिक कार्यवाही करते हुए मा0 न्यायालय बस्ती रवाना किया गया।
गिरफ्तार करने वाले पुलिस टीम में थानाध्यक्ष भानु प्रताप सिंह थाना कलवारी जनपद बस्ती , का0 अखिलेश यादव, का0 आलोक सिंह थाना कलवारी जनपद बस्ती।