बस्ती 1 अक्टूबर जनपद के थाना हरैया पुलिस द्वारा 600 ग्राम गांजा व 22 पुड़िया स्मैक के साथ दो अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
थाना हरैया पुलिस द्वारा 600 ग्राम गांजा के साथ अभियुक्त रजनीश तिवारी पुत्र राम बहादुर तिवारी को खैरी ओझा गांव के पास से गिरफ्तार कर थाना हरैया जनपद बस्ती पर मु0अ0सं0-270/2023 धारा 8/20 NDPS Act पंजीकृत कर माननीय न्यायालय बस्ती रवाना किया गया वही
थाना हरैया पुलिस द्वारा 22 पुड़िया स्मैक के साथ अभियुक्त लाल बाबू उर्फ एल जी पुत्र राम अवतार को आज कस्बा हरैया के मनोरमा पुल के पास से गिरफ्तार कर थाना हरैया जनपद बस्ती पर मु0अ0सं0 271/2023 धारा 8/22 NDPS Act पंजीकृत कर माननीय न्यायालय बस्ती भेजा गया है।
गिरफ्तार अभियुक्तों में
रजनीश तिवारी पुत्र राम बहादुर तिवारी निवासी ग्राम फर्दापुर थाना हरैया जनपद बस्ती (600 ग्राम गांजा के साथ) |
लाल बाबू उर्फ एल जी पुत्र राम अवतार निवासी ग्राम थाना खास थाना हरैया जनपद बस्ती (22 पुड़िया स्मैक के साथ शामिल है