बस्ती में शादी का झांसा देकर युवती को भगाने का आरोपी गिरफ्तार, पीड़िता बरामद

बस्ती में शादी का झांसा देकर युवती को भगाने का आरोपी गिरफ्तार, पीड़िता बरामद

 

 

लवकुश सिंह संवाददाता

अनुराग लक्ष्य न्यूज बस्ती

 

बस्ती। थाना दुबौलिया पुलिस ने शादी का झांसा देकर युवती को भगाने के मामले में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर पीड़िता को सकुशल बरामद किया है। पुलिस के अनुसार मामले में थाना दुबौलिया पर मु0अ0सं0 170/2026 के तहत धारा 137(2)/87 बीएनएस में मुकदमा दर्ज किया गया था।

पुलिस ने कार्रवाई करते हुए वांछित अभियुक्त हिमांशु यादव (24) पुत्र रामप्रकाश यादव, निवासी पिपरी उंजी, थाना दुबौलिया, जनपद बस्ती को 17 सितंबर 2026 को सुबह 10:25 बजे सरैया अतिबल मोड़, रामजानकी मार्ग से गिरफ्तार किया। कार्रवाई के दौरान संबंधित पीड़िता को भी सकुशल बरामद कर लिया गया।

पुलिस के मुताबिक अभियुक्त के विरुद्ध नियमानुसार अन्य आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष दुबौलिया जीवन त्रिपाठी, उपनिरीक्षक प्यारेलाल, हेड कांस्टेबल अवधेश कुमार तथा महिला कांस्टेबल रीना वर्मा शामिल रहीं।