बस्ती जिले के चौकी महराजगंज थाना कप्तानगंज पुलिस द्वारा गृह-अतिचार/ गृह-भेदन करने वाले 02 शातिर अंतरजनपदीय चोरों को चोरी के नगद रुपये 7,000/- व एक अदद छेनी, एक अदद बांका के साथ किया गया गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
आपको बताते चलें कि इधर चोरी की घटनाएं क्षेत्र में बढ़ गई थी जिससे पुलिस चोरों की तेजी के साथ तलाश कर रही थी चौकी महराजगंज थाना कप्तानगंज पुलिस द्वारा गृह-अतिचार/ गृह-भेदन करने के सम्बन्ध में थाना कप्तानगंज जनपद बस्ती पर पंजीकृत मु0अ0सं0 216/2023 धारा 457, 380, 411 IPC से सम्बंधित 02 शातिर अंतरजनपदीय चोरों राजकुमार पुत्र शिवमूरत , अश्मित गोयल पुत्र अजय गोयल को. नगद रुपये 7,000/- (चोरी का) 2. एक अदद छेनी, एक अदद बांका व एक अदद मोटर साइकिल पैशन प्रो के साथ दिनांकको आज समय करीब 04:30 बजे NH-28 पर अन्नपूर्णा पेट्रोल पंप के पास से गिरफ्तार किया है।
गिरफ्तार अभियुक्तों में राजकुमार पुत्र शिवमूरत निवासी ग्राम असरफ थाना दुधारा जनपद संतकबीर नगर (उ0प्र0) उम्र 32 वर्ष | अश्मित गोयल पुत्र अजय गोयल निवासी ग्राम मंडनडीह पोस्ट लवनापार थाना कोतवाली जनपद बस्ती शामिल हैं।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी चौकी महराजगंज उ0नि0 रितेश कुमार सिंह थाना कप्तानगंज जनपद बस्ती |
उ0नि0 हरिराय थाना कप्तानगंज जनपद बस्ती |
का0 काशी कुमार, का0 पुष्कर कुमार, का0 गणेश कुमार, का0 धर्मेद्र कुमार थाना कप्तानगंज जनपद बस्ती शामिल रहे।