बस्ती 16 सितंबर BB कारागार के बाहर चार वॉच टावर बनाए जाएंगे। जेल सुप्रिंटेंडेंट ने बताया कि वॉच टावर के लिए भी 60 लाख रूपए का बजट प्राप्त हो गया है। 43.03 एकड़ भूमि बनी जिला जेल की निगहबानी के लिए प्रत्येक दिशा में एक-एक वॉच टावर 15-15 लाख की लागत से बनाए जाएंगे। वॉच टावर पर ड्यूटी के लिए अलग से 16 जेल वार्डर लगाए जाएंगे।