लापता आनन्द श्रीवास्तव की बरामदगी न होने से रोषः कर्मचारियों ने सौंपा ज्ञापन

लापता आनन्द श्रीवास्तव की बरामदगी न होने से रोषः कर्मचारियों ने सौंपा ज्ञापन

शीघ्र खुलासा न हुआ तो बड़े आन्दोलन की चेतावनी

 

लवकुश सिंह संवाददाता

अनुराग लक्ष्य न्यूज बस्ती

 

बस्ती । कोषागार कर्मचारी संघ के मंत्री आलोक श्रीवास्तव के भाई आनन्द श्रीवास्तव के 1 सितम्बर से लापता होने के मामले में कोई सफलता न मिलने से कर्मचारियों में रोष है। बुधवार को राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के कलेक्टेªट परिसर स्थित संघ भवन पर बड़ी संख्या में पदाधिकारी, कर्मचारी एकत्र हुये और धरना देने के बाद जुलूस के माध्यम से जिलाधिकारी को सम्बोधित ज्ञापन उप जिलाधिकारी को सौंपा। चेतावनी दिया कि यदि 15 दिन के भीतर आनन्द श्रीवास्तव की सकुशल बरामदगी न हुई तो बैठक के बाद बड़े आन्दोलन की घोषणा की जायेगी।

ज्ञापन देने के बाद राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद कार्यवाहक अध्यक्ष राम अधार पाल, जिला मंत्री तौलू प्रसाद ने कहा कि कोषागार कर्मचारी संघ के मंत्री आलोक श्रीवास्तव के भाई आनन्द श्रीवास्तव के 1 सितम्बर से लापता होने के मामले और पुलिस कार्रवाई पर पूर्व में ही मांग किया गया था कि उनकी सकुशल बरामदगी हो किन्तु पुलिस के हाथ अभी खाली है। इससे कर्मचारियों में आक्रोश और बढ रहा है।

परिषद अध्यक्ष मस्तराम वर्मा ने कहा कि आनन्द श्रीवास्तव के परिजनों ने 2 सितम्बर को आनन्द श्रीवास्तव के गुमशुदगी की रिपोर्ट थाना कोतवाली में दर्ज कराया। अभी तक आनन्द श्रीवास्तव के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल सकी है। इससे अनहोनी की आशंका बढ गयी है।

कोषागार कर्मचारी संघ के अध्यक्ष अखिलेश पाठक ने कहा कि आनन्द श्रीवास्तव के रहस्मय ढंग से गुम होने को लेकर लोग परेशान हैं और पुलिस सक्रिय नहीं है। कहा कि पुलिस आनन्द श्रीवास्तव की सकुशल बरामदगी के लिये पहल करे।

धरना देने वालों में मुख्य रूप से कलेक्टेªट कर्मचारी संघ के पूर्व अध्यक्ष अशोक मिश्र, डिप्लोमा इंजीनियर महासंघ अध्यक्ष इ. अभिषेक सिंह, प्राथमिक शिक्षक संघ अध्यक्ष चन्द्रिका सिंह, मंत्री बालकृष्ण ओझा, सफाई कर्मचारी संघ अध्यक्ष अजय आर्य, आई.टी.आई. कर्मचारी संघ अध्यक्ष हरिशंकर, सिंचाई संघ अध्यक्ष सुभाष मिश्र, व्यापारकर मिनीस्ट्रीयल अध्यक्ष सरोज मिश्र, कृषि मिनीस्ट्रीयल कर्मचारी संघ अध्यक्ष सचिन पाण्डेय, कलेक्टेªट मिनीस्ट्रीयल कर्मचारी संघ मंत्री आशीष कुमार, अधीनस्थ कृषि सेवा संघ अध्यक्ष अभिषेक, कुष्ठ कर्मचारी संघ अध्यक्ष राकेश श्रीवास्तव, गन्ना पर्यवेक्षक संघ अध्यक्ष सोम सुन्दरम, ग्राम्य विकास मिनीस्ट्रीयल के मंत्री सुजीत कुमार, विकास भवन कर्मचारी संघ के महामंत्री ओम प्रकाश, पशुधन प्रसार अधिकारी संघ अध्यक्ष विमल आनन्द, शिक्षा मित्र संघ के मण्डल अध्यक्ष प्रवीन श्रीवास्तव, इ. राजेश श्रीवास्तव, मनीष यादव, सूरज वर्मा, दिलीप कुमार, दीनानाथ सिंह, संजय यादव, राजेश कुमार, संजय श्रीवास्तव, मनोज कुमार, देवेन्द्र सिंह, सन्तोष चौरसिया, उमेश सिंह, गौरीशंकर, विजय वर्मा, राम स्वारथ चौधरी, अशोक सिंह, अनूप वर्मा, संकेत सिंह, हृदयलाल, अमृत लाल, शिवपाल यादव, दिलीप शर्मा, एस.के. श्रीवास्तव, सन्तोष श्रीवास्तव, अविनाश कुमार के साथ ही बड़ी संख्या में कर्मचारी और विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी उपस्थित रहे।