हीरो से ज़्यादा फीस लेने वाले अभिनेता थे प्राण,,,,,,

अनुराग लक्ष्य, 4 नवम्बर
सलीम बस्तवी अज़ीज़ी
मुम्बई संवाददाता ।
प्राण साहब का नाम सामने आते ही दर्शकों को एक ऐसे अभिनेता की याद आ जाती है, जिन्होंने 6 दशक तक हिंदी सिने प्रेमियों के दिलों पर राज किया ।
प्राण साहब जितनी सफ़ल बाज़ी अपने खलनायक वाली पारी में खेली, उससे ज़्यादा उन्होंने बतौर चरित्र अभिनेता रहकर अपनी शानदार अभिनय का लोहा मनवाया ।
राजकपूर, दिलीप कुमार, राज कुमार, राजेश खन्ना, सुनील दत्त, फिरोज़ खान, अमिताभ बच्चन, विनोद खन्ना से शत्रुघ्न सिन्हा तक, ऐसा कौन है जो प्राण साहब की इज़्ज़त नहीं करता था।
यहाँ तक कि जब अमिताभ बच्चन जैसे कलाकार बोरिया बिस्तरा बाँध कर इलाहाबाद लौटने की तैयार थे तो प्राण साहब की ही सिफारिश पर निर्देशक प्रकाश मेहरा से फिल्म ज़ंजीर का हीरो अमिताभ बच्चन को बनाया गया।
उनकी खलनायकी का जब चारों तरफ डंका बज रहा था और प्राण साहब उस वक्त हीरो से भी ज़्यादा पैसा ले रहे थे, उसी वक्त मनोज कुमार ने फिल्म उपकार में मलंग चाचा का रोल देकर उस खूंखार खलनायक पर चरित्र अभिनेता का ऐसा पर्दा डाला कि हिंदी फिल्मों में एक नया इतिहास रच दिया।
रातों रात फिल्म उपकार में निभाया गया चरित्र मलंग चाचा इतना फेमस हुआ कि प्राण साहब के पास चरित्र अभिनेता के रोल के लिए लाइन लग गई, फिर क्या था, जानी मेरा नाम, कालिया, अमर अकबर एंथनी, लहू की पुकार, फांसी, नसीब , पूरब और पश्चिम सहित सैकड़ों फिल्मों की झड़ी लगा दी।
ऐसे थे प्राण साहब, जिसे हमने 12 जुलाई 2013 को 93 वर्ष की आयु में खो दिया। आज भले ही प्राण साहब हमारे बीच नहीं हैं लेकिन उनके द्वारा अभिनीत किए गए वोह चरित हमारे पास हैं, जिसे आज के अभिनेता उन्हें अपना आदर्श मानते हैं। एक इंटरव्यू में अभिनेता और खलनायक गुलशन ग्रोवर ने इस बात को कहा भी था कि आज मैं जो भी हूँ, वोह सब प्राण साहब की देन है ।