सिविल बार एसोसिएशन का चुनाव 16अक्टूबर को- शिवपूजन मिश्र

 

बस्ती। 16 सितंबर  बस्ती जनपद के सिविल बार एसोसिएशन बस्ती के वार्षिक चुनाव सत्र 2023-24 की घोषणा कर दी गई है। आगामी सोलह  अक्टूबर 23 को इसका चुनाव होगा। यह जानकारी सिविल बार एसोसिएशन के महामंत्री शिवपूजन मिश्र ने दी है। उन्होंने बताया कि 25 सितंबर 23 तक बार सदस्यों का व्यवस्था शुल्क जमा होना है। उसके बाद मतदाता सूची का प्रकाशन किया जाएगा। मतदाता सूची के प्रकाशन के बाद आपत्तियों का निस्तारण करा कर चुनाव में नामांकन आदि की प्रक्रिया अक्टूबर के प्रथम सप्ताह से आरंभ कर दिया जाएगा। 16 अक्टूबर 23 को सुबह आठ से दो बजे दिन तक मतदान के बाद उसी दिन परिणाम घोषित कर दिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *