संगोष्ठी में जन सरोकारों के विभिन्न पहलुओं पर विमर्श

संगोष्ठी में जन सरोकारों के विभिन्न पहलुओं पर विमर्श

लवकुश सिंह संवाददाता
अनुराग लक्ष्य न्यूज बस्ती

बस्ती। प्रभावती पल्टूराम मानव सेवा संघ ट्रस्ट की ओर से एनएच-27 स्थित फ्रेश फूड किंग रेस्टोरेंट, रजौली, संसारीपुर में जन सरोकारों के विभिन्न पहलुओं पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में ट्रस्ट के पदाधिकारियों, चिकित्सकों, समाजसेवियों और गणमान्य अतिथियों ने सहभागिता की। विचार-विमर्श में आये निष्कर्षों को आगे बढाने पर जोर दिया गया।
ट्रस्ट की अध्यक्ष कृष्णावती, संरक्षक डॉ. सी. एम. पटेल तथा सदस्य इंद्रावती प्रमुख रूप से उपस्थित रहीं। किलकारी हॉस्पिटल के नवजात शिशु एवं बाल रोग विशेषज्ञ तथा ट्रस्ट के संरक्षक डॉ. सी. एम. पटेल ने अतिथियों का स्वागत किया।
संगोष्ठी में इंजीनियर चंद्रशेखर वर्मा, समाजसेवी संजय चौधरी, बसंत चौधरी, सुखराम पटेल, इंजीनियर के. एम. पटेल, डॉ. नीतू वर्मा, डॉ. राजेश पटेल, डॉ. जे. के. कटियार, डॉ. संजय कुमार, लकी चौधरी, सत्य चौधरी, संजना, सीमा, निशा, अर्चना, रिया पटेल तथा समाजसेवी रामपाल चौधरी सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।
कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने आपसी सौहार्द के बीच विचारों का आदान-प्रदान किया। संगोष्ठी में विभिन्न विषयों पर चर्चा के साथ सामाजिक सहभागिता और आपसी समन्वय की भावना देखने को मिली। अतिथियों की सक्रिय भागीदारी से कार्यक्रम का माहौल उत्साहपूर्ण और सौहार्दपूर्ण बना रहा।